रायपुर. छत्तीसगढ़ के निकाय चुनावों में वोटों की गिनती मंगलवार की सुबह से जारी है। कुल 10 नगर निगमों और 38 नगर पालिकाओं में वार्ड वार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। शुरूआती तौर पर सामने आ रहे नतीजों के मुताबिक कांग्रेस, बीजेपी से आगे है। पीछे-पीछे जनता कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को मिले मत भी नजर आ रहे हैं।
राज्य के 10 नगर निगम, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर, चिरमिरी और जगदलपुर में चुनाव हुए। इनमें कुल 542 वार्ड हैं। इनमें से फिल्हाल बीजेपी 206 में आगे हैं, कांग्रेस ने 259 में बढ़त कायम रखी है। जनता कांग्रेस ने 8 और 61 वार्ड में निर्दलिय या अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशी काबिज हैं।
इस तरह से 38 नगर पालिका में कुल 753 वार्ड हैं। इनमें बीजेपी 167 में, कांग्रेस 180 में, जनता कांग्रेस 13 वार्डों में आगे है। करीब 49 वार्डों में अन्य दलों या निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं। अंबिकापुर में भाजपा के प्रमोद मिंज को जीत मिली है, यह यहां की नगर निगम के महापौर पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। मतगणना अब भी जारी है।
Comment Now