Tuesday, 10th June 2025

झारखंड / नतीजों पर सोनिया गांधी ने कहा- भाजपा की धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश नाकाम

Tue, Dec 24, 2019 7:58 PM

 

  • झारखंड में भाजपा सत्ता से बाहर हुई, कांग्रेस-झामुमो को 47 सीटों के साथ बहुमत मिला
  • 81 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा महज 25 सीटों पर सिमटी, सीएम रघुवर दास भी हारे

 

नई दिल्ली. झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस-झामुमो गठबंधन से हार का सामना करना पड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन ने 47 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। वहीं, 81 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा महज 25 सीटों पर सिमट कर रह गई। सोमवार को आए नतीजों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भाजपा पर तंज कसा।

सोनिया ने कहा कि लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की भाजपा की कोशिश नाकाम हुई। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में यह जीत बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा के विभाजनकारी एजेंडा को नकारने के लिए झारखंड की जनता का आभार।

चिदंबरम ने भाजपा की हार पर चुटकी ली

वहीं, कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने भाजपा की हार पर चुटकी ली। उन्होंने ट्वीट किया- 2019 में भाजपा की यही कहानी है। हरियाणा में कमजोर हुए, महाराष्ट्र में अस्वीकृत हुए और झारखंड में हारे। भारत के संविधान को बचाने के लिए सभी गैर-भाजपा दलों को कांग्रेस के साथ आकर रैली करनी चाहिए।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery