खेल डेस्क. आईपीएल के 13वें सीजन के लिए गुरुवार को कोलकाता में नीलामी हुई। 73 खाली स्लॉट के लिए 62 खिलाड़ी ही चुने गए। सबसे ज्यादा 33 भारत के रहे। इसमें भी सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से 6 खिलाड़ी चुने गए। वहीं, मध्य प्रदेश के 6 में से एक भी प्लेयर नीलामी में नहीं बिका।
नीलामी में महाराष्ट्र के अलग-अलग तीन मुंबई, विदर्भ और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के 24 खिलाड़ी शामिल थे। मुंबई से बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अनकैप्ड श्रेणी में दूसरे सबसे महंगे बिके। उन्हें 2.40 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हैं लेकिन घरेलू क्रिकेट मुंबई की तरफ से खेलते हैं। इसके अलावा राहुल त्रिपाठी भी झारखंड के हैं। लेकिन यहीं से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्हें बेस प्राइस से तीन गुना कीमत चुकाकर कोलकाता ने 60 लाख में खरीदा।
राज्य | खिलाड़ी | कितने नीलाम हुए |
मध्य प्रदेश | 6 | 0 |
राजस्थान | 10 | 3 |
छत्तीसगढ़ | 4 | 0 |
झारखंड | 7 | 2 |
उत्तर प्रदेश | 9 | 3 |
हरियाणा | 6 | 1 |
गुजरात | 19 | 3 |
महाराष्ट्र | 24 | 6 |
तमिलनाडु | 10 | 3 |
केरल | 5 | 1 |
कर्नाटक | 10 | 2 |
बंगाल | 9 | 2 |
दिल्ली | 14 | 2 |
पंजाब | 7 | 2 |
जम्मू-कश्मीर | 3 | 1 |
नागालैंड | 2 | 1 |
तेलंगाना | 4 | 1 |
*गुजरात और महाराष्ट में तीन क्रिकेट संघ हैं
महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा 3-3 खिलाड़ी गुजरात और तमिलनाडु के बिके। गुजरात के तीन अलग-अलग बड़ौदा, सौराष्ट्र और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के 19 खिलाड़ी नीलामी में शामिल थे।
5 देशों का एक भी खिलाड़ी नीलामी में नहीं बिका
भारत के बाद नीलामी में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के 13 खिलाड़ी चुने गए। फ्रेंचाइजियों ने इंग्लैंड के 7, वेस्टइंडीज के 4, दक्षिण अफ्रीका के 3 और श्रीलंका-न्यूजीलैंड के 1-1 खिलाड़ी को खरीदा। अफगानिस्तान, बांग्लादेश, अमेरिका, यूएई और स्कॉटलैंड का एक भी खिलाड़ी नहीं बिका।
Comment Now