Thursday, 5th June 2025

नगरीय निकाय चुनाव / बिलासपुर जिले में बगावत कर चुनाव लड़ रहे 45 लोगों को भाजपा ने पार्टी से निकाला

Fri, Dec 20, 2019 12:03 AM

 

  • शहरी क्षेत्र में ही 17 लोग 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, अंतिम समय तक किया इंतजार
  • इससे पहले कांग्रेस ने भी कार्रवाई करते हुए 21 बागियों को दिखाया था बाहर का रास्ता 

 

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा की ओर से बागियों पर कार्रवाई जारी है। कांग्रेस की ओर से कदम उठाने के बाद अब भाजपा ने भी अंतिम समय में विरोध करने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया है। बिलासपुर जिले में भाजपा ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 45 बागियों को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसमेंे अकेले 17 बागी शहरी क्षेत्र से हैं। इससे पहले कांग्रेस ने भी 21 बागियों का निष्कासन किया था। वहीं दो महिला नेताओं का इस्तीफा स्वीकार किया गया। 

अंतिम समय तक कार्रवाई से बचती रही भाजपा, आज प्रचार का अंतिम दिन

  1.  

    दरअसल, प्रदेश की सत्ता गंवाने के बाद भाजपा अपने कार्यकर्ताओं पर सख्त रूख अपनाने बचना चाह रही थी। इसके चलते पार्टी की ओर से घोषित किए गए उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में उतरने वालों को विभिन्न स्तरों पर समझाइश दी गई। बावजूद इसके वे अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव मैदान से बाहर आने तैयार नहीं हुए। इस पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने प्रचार समाप्त होने से ठीक एक दिन पहले बागी कार्यकर्ताओं की सूची मंगवाकर उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित करने के निर्देश दिए। निकाय चुनाव के लिए प्रचार गुरुवार शाम को थम जाएगा।

     

  2. दो दिन पहले ही कांग्रेस ने अपने बागियों पर की थी कार्रवाई

     

    बिलासपुर में दो दिन पहले ही कांग्रेस ने अपने बागियों पर कार्रवाई की थी। अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे 21 बागी उम्मीदवारों को प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया है। शहर व जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से इन बागी उम्मीदवारों की सूची बनाकर प्रदेश कांग्रेस को भेजी थी। प्रदेश कांग्रेस से अनुमोदन होने पर निष्कासन की कार्यवाही की गई है। वहीं नगर निगम वार्ड 51 से संध्या तिवारी, वार्ड 31 से शहजादी कुरैशी इस्तीफा स्वीकार किया गया। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery