Friday, 23rd May 2025

LIVE / ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी, केकेआर ने 15.5 करोड़ में खरीदा

Thu, Dec 19, 2019 11:19 PM

 

  • आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज हैं, जिन्हें 2015 में दिल्ली ने 16 करोड़ में खरीदा था
  • पहले स्लॉट में 7 बल्लेबाजों में 5 बल्लेबाज बिके, भारत के पुजारा और हनुमा विहारी को किसी ने नहीं खरीदा
  • रॉबिन उथप्पा को 3 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, उथप्पा की बेस प्राइज 1.5 करोड़ थी

 

खेल डेस्क. आईपीएल के 13वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कोलकाता में शुरू हो गई। 73 स्थानों के लिए 338 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। पहले स्लॉट में 7 बल्लेबाजों पर बोली लगाई जा रही हैं। बल्लेबाजों में इंग्लैंड के इयॉन मॉर्गन 5.25 करोड़ में बिके। उनका बेस प्राइज 1.5 करोड़ था। इसके बाद ऑलराउंडर्स में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ में खरीदा। वे बेस प्राइज से करीब 5 गुना ज्यादा दाम में बिके। भारत के चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी और यूसुफ पठान को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

पहला स्लॉट: बल्लेबाज

प्लेयर बेस प्राइज कितने में बिके खरीदने वाली फ्रेंचाइजी
क्रिस लिन(ऑस्ट्रेलिया) 2 करोड़ 2 करोड़ मुंबई इंडियन
एरॉन फिन्च(ऑस्ट्रेलिया) 1 करोड़ 4.4 करोड़ आरसीबी
चेतेश्वर पुजारा(भारत) 50 लाख -- अनसोल्ड
हनुमा विहारी(भारत) 50 लाख -- अनसोल्ड
जेसन रॉय(इंग्लैंड) 1.5 करोड़ 1.5 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स
इयॉन मॉर्गन(इंग्लैंड) 1.5 करोड़ 5.25 करोड़ केकेआर
रॉबिन उथप्पा(भारत) 1.5 करोड़ 3 करोड़ राजस्थान रॉयल्स

दूसरा स्लॉट: ऑलराउंडर

प्लेयर बेस प्राइज कितने में बिके खरीदने वाली फ्रेंचाइजी
मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) 2 करोड़ 10.75 किंग्स इलेवन पंजाब
क्रिस मॉरिस (द.अफ्रीका) 1.5 करोड़ -- --
सैम कुरेन (इंग्लैंड) 1 करोड़ -- --
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) 2 करोड़ 15.5 करोड़ केकेआर
डी ग्रैंडहोम (न्यूजीलैंड) 75 लाख -- अनसोल्ड
यूसुफ पठान (भारत) 1 करोड़ -- अनसोल्ड
क्रिस वोक्स (इंग्लैंड) 1.5 करोड़ 1.5 दिल्ली कैपिटल्स
स्टुअर्ट बिन्नी (भारत) 50 लाख -- --

नीलामी से पहले 6 नाम जोड़े गए

नीलामी से एक दिन पहले तक खिलाड़ियों की कुल संख्या 332 थी। अब लिस्ट में भारत के विनय कुमार, अशोक डिंडा, रॉबिन बिष्ट और संजय यादव को शामिल किया गया। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड और जैक वेदरलैंड का नाम जोड़ा गया। इस सीजन के लिए टीमों ने 35 विदेशी समेत 127 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। किंग्स इलेवन पंजाब के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सबसे 42.70 करोड़ रुपए हैं। वहीं, मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम 13.05 करोड़ रुपए हैं।
 

खर्च में मुंबई इंडियन नंबर वन

मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा राशि खर्च करने के मामले में पहले स्थान पर है। उसने अब तक 71.95 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस मामले में 70.40 करोड़ रुपए के साथ चेन्नई दूसरे नंबर पर है। हैदराबाद (68 करोड़) के साथ तीसरे नंबर पर है। नीलामी में इस टीम के पास खर्च करने के लिए 17 करोड़ रुपए होंगे।

यशस्वी और प्रियम सहित 4 युवा भारतीयों पर नजर

क्रिकेटर टीम प्रदर्शन
यशस्वी जायसवाल मुंबई, भारत अंडर-19 विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ 203 रन बनाए थे
प्रियम गर्ग उत्तर प्रदेश, भारत अंडर-19 विजय हजारे ट्रॉफी में 10 मैच में 814 रन बनाए
आर साई किशोर तमिलनाडु सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में 12 मैच में 20 विकेट लिए
अभिमन्यु ईश्वरन बंगाल  19 घरेलू टी-20 में 33.64 की औसत से 471 रन बनाए

नीलामी में पहली बार क्या?

  • पहली बार नीलामी सुबह की जगह दोपहर 3:30 बजे से होगी। 
  • पहली बार अमेरिका और स्कॉटलैंड के खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे। 
  • अमेरिका के अली खान और स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुंसी पर बोली लग सकती है।

बेंगलुरु के पास सबसे ज्यादा 12 जगह खाली
नीलामी के दौरान 4 टीमें ऐसी हैं, जो 10-10 खिलाड़ी खरीद सकती हैं। सबसे ज्यादा 12 खाली जगह बेंगलुरु के पास हैं। इसमें 6 विदेशी शामिल हैं। इसके बाद दिल्ली में 11 खिलाड़ियों की जगह खाली है। वह 5 विदेशियों को टीम में शामिल कर सकती है। कोलकाता (11), राजस्थान (11), पंजाब (9), हैदराबाद और मुंबई फ्रेंचाइजी में 7-7 जगह खाली हैं।

बेंगलुरु के पास सबसे 6 विदेशी खिलाड़ियों को खरीदने का मौका

फ्रेंचाइजी खाली स्लॉट विदेशी खिलाड़ी
बेंगलुरु 12     6
दिल्ली 11 5
कोलकाता 11     4
पंजाब 9 4
मुंबई 7   2
हैदराबाद 2
चेन्नई 5 2

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery