बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पंधी में हुए पंच-सरपंच सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीपत को तहसील बनाने की घोषणा की। अब यहां के लोगों को तहसील स्तर पर काम निपटाने के लिए 25 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल को शहीद विनोद कौशिक के नाम पर करने की भी घोषणा की। इसके पूर्व मुख्यमंत्री बेलतरा व रतनपुर सहित 25 तहसील बनाने की घोषणा कर चुके हैं। अभी तक सीपत के लाेगों काे राजस्व मामलों के लिए मस्तूरी तहसील जाना पड़ता था।
18 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
वर्तमान में सीपत क्षेत्र के 300 राजस्व मामले मस्तूरी तहसील में चल रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अभी 1500 गौठान प्रदेश में बनाए गए हैं। आने वाले साल में 3 हजार गौठान और बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ न्याय होगा और हर हाल में उनके जेब में प्रति क्विंटल धान का 25 सौ रुपए जाएगा। कार्यक्रम में करीब 18 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र, धान खरीदी भुगतान पत्र, गौठान समितियों को 10-10 हजार का चेक, कृषकों को सोलर पंप और पशुपालक किसानों को पशु-पक्षी व चूजों का वितरण किया।
बिलासपुर रोड शो में पांच खास बातें
Comment Now