जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक युवक ने अपने बेटे के बर्थ डे के दिन ही रिश्तेदार की 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। युवक पार्टी के लिए बच्ची को अपने साथ बाइक पर लेकर घर आ रहा था। रास्ते में शराब के नशे में उसने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान वहां से निकल रहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक को युवक की हालत संदिग्ध लगी तो उन्होंने अपने पति के साथ पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोतवाली क्षेत्र के दर्राभांठा के पास की है।
पुलिस के अनुसार शांति नगर जांजगीर निवासी राजेंद्र राजपूत (37) के बच्चे का शुक्रवार को जन्मदिन था। कार्यक्रम में शामिल करने के लिए वह अपने रिश्तेदार की आठ साल की बच्ची को लेकर आ रहा था। बच्ची को उसने अपनी बाइक पर सामने की ओर बिठाया हुआ था। दर्राभांठा के पास उसने बाइक मुक्तिधाम की ओर मोड़ दी और वहां ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म करने लगा। इसी बीच उस रास्ते से गुजर रही महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक सरोज तिवारी ने उसे बाइक में देखा।
उन्हाेंने अचानक से युवक को देखा तो उसकी हरकत संदिग्ध लगी। इस पर पर्यवेक्षक सरोज तिवारी ने पीछा किया। वह अपने पति के साथ वहां तक पहुंच गई जहां वह बच्ची से गलत काम कर रहा था। उन्होंने बच्ची को संभाला और उनके पति ने भागने की कोशिश कर रहे राजेंद्र राजपूत को दौड़ाकर पकड़ा लिया। आरोपी राजेंद्र शराब के नशे में था। महिला सरोज तिवारी ने हिम्मत दिखाई तो बच्ची तो बच गई। इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता कि नशा उतरने के बाद पछतावे के चलते वह बच्ची की हत्या नहीं कर देता।
Comment Now