Sunday, 8th March 2026

वारदात / बाइक सवार बदमाशों ने नौकरी पर जा रहे गार्ड से बंदूक और मोबाइल लूटा, केस दर्ज

Sat, Dec 14, 2019 8:55 PM

 

  • कनाड़िया थाना क्षेत्र बैंक में सिक्योरिटी गार्ड है पीड़ित, पांच अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

 

इंदौर. कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले व्यक्ति के साथ शुक्रवार रात लूट की घटना हुई। बाइक सवार बदमाशों ने गार्ड से 12 बोर बंदूक, माेबइल और कागजात लूट लिए। गार्ड की रिपोर्ट पर पुलिस ने 5 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जांच अधिकारी प्रेम सिंह टैगोर ने बताया कि लूट की वारदात गौरी नगर निवासी कैलाश रावत के साथ हुई। पीड़ित कैलाश ने बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। रात में वह घर से नौकरी पर जाने के लिए निकला था। कनाड़िया क्षेत्र में उसे पांच बाइक सवार बदमाशों ने रोका और साइकिल से गिरा दिया। उसने विरोध किया तो उसकी 12 बोर बंदूक और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery