कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा में शुक्रवार को पिकनिक मना कर लौट रहे युवकों की बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 8 युवक घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने रेस्क्यू कर युवकों और गाड़ी को खाई से बाहर निकलवाया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा भाेरमदेव घाटी के पास हुआ है।
भिलाई के कुछ युवक पिकनिक मनाने के लिए बोलेरो से चिल्फी घाटी गए थे। वहां से लौटने के दौरान भोरमदेव घाटी पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। ऊंचाई से गिरने के कारण बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे लोग अंदर ही फंस गए थे।
Comment Now