Thursday, 5th June 2025

वारदात / मोबाइल पर ज्यादा बात करती थी पत्नी, युवक ने सिर पर सिलेंडर मार हत्या कर दी

Sat, Dec 14, 2019 1:06 AM

 

  • राजधानी में सिविल लाइंस क्षेत्र के राजातालाब की घटना, पति ने थाने जाकर पुलिस को दी जानकारी
  • महिला के चरित्र पर संदेह के कारण पति-पत्नी का रोज ही होता था झगड़ा, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक ने गुरूवार देर रात अपनी पत्नी की हत्या कर दी। युवक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। महिला को देर रात मोबाइल पर बात करते हुए देखा तो दंपति के बीच विवाद हो गया। गुस्साए पति ने वहां रखे पांच किलो वजनी गैस सिलेंडर को उठाकर महिला के सिर पर मार दिया। इसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। अगले दिन शुक्रवार सुबह युवक खुद ही सिविल लाइंस थाने पहुंच गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

चार साल पहले हुई थी दोनों की शादी, 2 साल का एक बच्चा भी

  1.  

    सिविल लाइंस क्षेत्र में हुई हत्या के बाद कमरे में पड़ा महिला का शव

    सिविल लाइंस क्षेत्र में हुई हत्या के बाद कमरे में पड़ा महिला का शव

    जानकारी के मुताबिक, राजातालाब निवासी प्रहलाद यादव की करीब 4 साल पहले मंदिर हसौद के कोटनी गांव निवासी पिंकी उर्फ तारा यादव (25) से हुई थी। दोनों के दो साल का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। प्रहलाद को पिंकी के चरित्र पर संदेह था। इसके चलते आए दिन दोेनों के झगड़े होते थे। गुरुवार रात भी पिंकी मोबाइल पर बात कर रही थी। इसको लेकर एक बार फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। 

     

  2.  

    इस झगड़े में गुस्साए प्रहलाद ने देर रात करीब 3 बजे वहीं रखा 5 किलो वजनी गैस सिलेंडर उठाकर पत्नी के सिर पर मार दिया। इसके चलते पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद रातभर शव के साथ ही बैठा रहा। सुबह होने पर सिविल लाइंस थाने पहुंचा और वारदात की जानकरी दी। इसके बाद पुलिस ने प्रहलाद को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा रही है। वहीं उनके परिजनों को भी जानकारी दी गई है। 

     

  3. थानेदार बोले- प्रहलाद ने जानकारी दी तो आश्चर्य हुआ, फिर उसको लेकर घटनास्थल पहुंचा

     

    सिविल लाइन थाना टीआई सुशांतो बनर्जी ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे प्रहलाद यादव ने थाने में आकर सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी पिंकी की हत्या कर दी है। इस बात से थोड़ा आश्चर्य हुआ, लेकिन फिर उसको खुद घटनास्थल पर लेकर गए। वहां पर एक कमरे पर उसकी पत्नी का शव मिला। घर में एक ही मोबाइल है। आरोपी का कहना है कि उसकी पत्नी लगातार मोबाइल फोन पर बात करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इस पर देर रात जमीन पर सोई अपनी पत्नी के सिर पर सिलेंडर से वार कर दिया।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery