Tuesday, 3rd June 2025

बिलासपुर / छेड़खानी के अाराेपी ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में महिला को बताया जिम्मेदार

Tue, Dec 10, 2019 11:15 PM

 

  • रतनपुर क्षेत्र के ग्राम नगपुरा में पेड़ से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में महिला को बताया प्रेमिका
  • सीपत थाने में दर्ज हुआ थी एफआईअार, मामला दर्ज होने के बाद रविवार देर शाम से था गायब

 

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छेड़खानी के आरोपी एक युवक ने फंदा लगाकर जाने दे दी। उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। वहीं जेब से मिले सुसाइड नोट मेंे युवक ने आरोप झूठा होने की बात लिखी है और अपनी मौत का जिम्मेदार मामला दर्ज कराने वाली महिला को बताया है। साथ ही लिखा है महिला उसकी प्रेमिका थी। घटना रतनपुर क्षेत्र के ग्राम नगपुरा की है। महिला ने छेड़खानी मामले में सीपत थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। 

महिला ने कहा गांव छोड़कर न जाए, वह कमाने गया तो झूठी एफआईआर दर्ज करा दी

  1.  

    सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम टेकर निवासी परमेश्वर वर्मा (32) उर्फ परम पिता पंचराम वर्मा मजदूरी करता था। तीन दिन पहले एक महिला ने उसके खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में थी। रविवार शाम को वह घर से गायब हो गया। अगले दिन सोमवार को रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगपुरा के भलवाही पहरी खार उसकी लाश पेड़ पर लटकती मिली। पुलिस ने उसके शव को नीचे उतारा। 

     

  2.  

    शव के पास से ही एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला को अपनी प्रेमिका बताया है। कहा है कि वही उसकी मौत के लिए जिम्मेदार है। सुसाइड नाेट के अनुसार महिला ने नवरात्रि पर उससे कहा था कि वह गांव छोड़कर मत जाए। महिला को उसने छेड़खानी में फंसाने का आरोप लगाया है। लिखा है कि उसने कुछ नहीं किया है और बेगुनाह है। महिला ने उससे कहा था कि वह उसके बिना नहीं जी सकती। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery