Tuesday, 3rd June 2025

छत्तीसगढ़ / तय सीमा में धान लेने से नाराज किसानों ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला, खरीदी केंद्रों का किया बहिष्कार

Tue, Dec 10, 2019 11:13 PM

 

  • कवर्धा जिले के कई केंद्रों में सुबह से ही विवाद के हालात 
  • किसानों के प्रदर्शन के बाद राजनीतिक दलों ने भी किया विरोध का एलान 

 

कवर्धा. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने के दूसरे हफ्ते में विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की सुबह कवर्धा के किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों का कहना है कि पूरा धान खरीदने का वादा करने के बाद तय सीमा में धान लिया जा रहा है। बचा हुआ धान सरकारी सख्ती की वजह से किसान, किसी और को भी नहीं बेच सकते। जिले के झिरौनी केंद्र में किसानों ने मुख्यमंत्री का पूतला फूंका। 


अपने ही खेतों से पैरा लाकर किसानों ने पुतला बनाया और नारे बाजी करते हुए खरीदी केंद्र के बाहर पुतला जला दिया। किसानों का कहना है कि सॉफ्टवेयर को ऐसे सेट कर दिया गया है कि वह एक सीमा तक ही धान खरीदी की एंट्री कर रहा है। जबकि सरकार और इसके अधिकारी पूरा धान लेने  की बात कह रहे हैं। अब किसानों के इस विरोध के बाद भाजपा युवा मोर्चा भी प्रदर्शन की तैयारी में  है। इस इलाके में 86 खरीदी केंद्र हैं, करीब 40 केंद्रों के बहिष्कार की खबरें भी आ रही हैं। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery