धौदई क्षेत्र के कडेनार कैंप में दो दिन से जवानो के बीच चल रहा था विवाद, सुबह हुई फायरिंग
नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बुधवार सुबह आईटीबीपी के जवानों के आपसी विवाद के बाद फायरिंग हो गई। इस गोली बारी में 6 जवानों की मौत हो गई है, जबकि दो जवान घायल हैं। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के कडेनार कैंप में दो दिनों से जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 8.45 बजे कैंप में तैनात जवान रहमान खान ने अपने पर्सनल हथियार से जवानों पर फायरिंग कर दी।
इस गोलीबारी की चपेट में आकर 5 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए। घायलों को हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रेफर किया गया। हालांकि उपचार के दौरान एक और जवान ने दम तोड़ दिया। एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि की है।
Comment Now