भोपाल. मौका दीजिए- अपने खून को किसी जरूरतमंद की रगों में बहने का। यह बेहतर अनुभव होगा अनगिनत अनजान जिस्मों में जिंदा रहने का। दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल के 75वें जन्मदिन (प्रेरणा दिवस) पर उनकी याद में रमेश एंड शारदा अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से 30 नवंबर को देश में 250 से अधिक स्थानों पर ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किया जा जा रहा है।
ये कैम्प अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्ट हुआ ब्लड वहां के शासकीय ब्लड बैंकों को जरूरतमंदों के हितार्थ डोनेट किया जाएगा। भोपाल शहर में यह ब्लड डोनेशन कैम्प दैनिक भास्कर के मुख्यालय एमपी नगर, जोन 1 में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।
भोपाल एमपी नगर स्थित दैनिक भास्कर के कार्यालय में रक्तदान करते रक्तदाता।
ब्लड डोनेशन के कई फायदे हैं
ब्लड डोनेशन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य: प्रत्येक मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति, जिसका वजन 45 किलो से ऊपर और उम्र 18 से 65 वर्ष के मध्य है, वह रक्तदान कर सकता है। ब्लड डोनेशन से नए ब्लड सेल्स तेजी से बनते हैं और चेहरे पर निखार आता है। रेड सेल्स की लाइफ 90 दिन ही होती है, रेड सेल बनने की प्रक्रिया, शरीर में सतत चलती रहती है। रक्तदान करने से शरीर में रेड सेल की कोई कमी नहीं होती। तो क्यों ना हम इन्हें डोनेट कर किसी का जीवन बचाने में सहायक बनें। डॉक्टरों के मुताबिक, वर्ष में 3 से 4 बार ब्लड डोनेट करने से रक्त में गाढ़ापन नहीं आता। जिससे आप हार्टअटैक और कोलेस्ट्रॉल जैसी कई समस्याओं से बच जाते हैं।
आपके ब्लड से किसी की जिंदगी बच सकती है
आपके इस छोटे से प्रयास से किसी जरूरतमंद का जीवन बच सकता है। यह संतुष्टि आपके जीवन में खुशियों का संचार करती है। आपके द्वारा डोनेट ब्लड दुर्घटनाग्रस्त मरीज, गर्भवती महिला, थैलेसीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का जीवन बचाने में सहायक होता है। तो आगे आइए और इस नेक सेवा कार्य का हिस्सा बनिए।
Comment Now