Sunday, 14th December 2025

मध्य प्रदेश / राजनीति के संत को अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़, हाटपिपल्या में होगा अंतिम संस्कार

Mon, Nov 25, 2019 6:30 PM

 

  • कैलाश जोशी का 91 की उम्र में रविवार को निधन हो गया था
  • भाजपा कार्यालय में लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी

 

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनीति के प्रत्यक्ष संत कैलाश जोशी की पार्थिव देह राजधानी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में लोगों के दर्शन के लिए रखी गई। यहां से करीब साढ़े दस बजे परिजन और भाजपा कार्यकर्ता पार्थिव देह लेकर हाटपिपल्या रवाना हो गए। यहां अपरान्ह तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कैलाश जोशी का 91 की उम्र में रविवार को निधन हो गया था। भाजपा कार्यालय में लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।   

भाजपा कार्यालय में कैलाश जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित करने दूर-दूर से भाजपा कार्यकर्ता आए हुए हैं। हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित तमाम भाजपा विधायकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिवराज सिंह ने कहा कि देश से एक राजनीतिक संत हमेशा के लिए विदा हो गए। उनके कार्य सदा हमे प्रेरणा और मार्ग दर्शन देते रहेंगे। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery