बालोद. बुधवार से जिले के प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में अंडा खिलाने का दौर शुरू हुआ। कहीं विरोध तो कहीं काफी मशक्कत के बाद ये अंडा बच्चों के थाली तक आने के बाद निवाला बना। शहर के कन्या मिडिल स्कूल में कुल 118 बच्चे हैं। जिसमें 72 ने अंडा ना खाने व 46 ने खाने की बात कही थी।
शासन से 46 बच्चों के लिए अंडा आ भी गया। लेकिन पालक व शाला प्रबंधन समिति के विरोध के बाद यहां किसी के लिए भी अंडा नहीं पकाया गया। उल्टा जितना भी अंडा लाया गया था, उसे पाररास संकुल केंद्र को वापस कर दिया गया। शिक्षक मोतीलाल चंद्राकर ने कहा पकाने से पहले समिति के लोगों से पूछा गया तो समिति के लोगों ने अंडा का विरोध किया। जिसके कारण समिति की सहमति से बच्चों को अंडा नहीं खिलाया गया। कहीं अंडे को लेकर विरोध किया। स्कूलों तक अंडा लाने मशक्कत करनी पड़ी। अंडा पकाने से काम का बोझ बढ़ने की बात कर रसोइए भी अब अपना मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कुंती यादव ने कहा कई बार आंदोलन के बाद भी हमें 1200 रुपए मात्र दिया जा रहा है।
Comment Now