Friday, 13th June 2025

मध्य प्रदेश / पर्यावरण के लिए संदेश: प्लास्टिक की बोतलों के 2 लाख ढक्कन से बापू की तस्वीर बनाई

Fri, Nov 15, 2019 7:35 PM

 

  • यह कलाकृति मोजेक आर्ट है और 13 और 14 नवंबर को दो दिन में तैयार की गई
  • पोर्ट्रेट 1500 वर्गफीट में बना, इसे 6 माह की तैयारी के बाद बनाया गया

 

देवास. मध्य प्रदेश में देवास के कलाकार आनंद परमार और उनके 12 सहयोगियों ने कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में प्लास्टिक की बोतलों के 2 लाख ढक्कन से महात्मा गांधी की तस्वीर बना दी।

कलाकृति में बापू की 150वीं जयंती वर्ष और प्लास्टिक बैन के संदेश का समावेश किया गया है। यह कलाकृति मोजेक आर्ट है, जो 13 और 14 नवंबर को दो दिन में तैयार की गई है। कलाकारों का दावा है कि अब तक दुनिया में कहीं प्लास्टिक बोतलों के ढक्कन से गांधीजी का इतना बड़ा पोर्ट्रेट नहीं बना है। पोर्ट्रेट 1500 वर्गफीट में बना है। इसे 6 माह की तैयारी के बाद बनाया गया है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery