Saturday, 31st May 2025

छत्तीसगढ़ / प्रदेशभर में रात का तापमान अधिक एक-दो दिन में ठंड बढ़ने के आसार

Tue, Nov 12, 2019 7:14 PM

रायपुर . समुद्र से आ रही नमी की वजह से प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में रात का तापमान बढ़ा हुआ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री ज्यादा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब मौसम साफ होगा। इससे अगले एक-दो दिन में रात के तापमान में कमी आने की संभावना ज्यादा है। बुलबुल तूफान की वजह से प्रदेश में आ रही नमी के कारण रात का तापमान अधिक है। 11 नवंबर तक उत्तरी छत्तीसगढ़ सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड शुरू हो जाती है। इसके विपरीत राजधानी सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में सामान्य ठंड भी शुरू नहीं हुई है। ज्यादातर जगहों पर तापमान सामान्य से अधिक है। प्रदेश में रात का तापमान सबसे अधिक रायपुर में 20.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। 


सुबह हवा में नमी 78 फीसदी थी, लेकिन शाम तक यह घटकर 47 फीसदी के आसपास पहुंच गई। शाम को रात के तापमान में आई कमी से संकेत हैं कि अब ठंड बढ़ेगी। बिलासपुर, अंबिकापुर, पेंड्रारोड, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर में रात का तापमान 15 से 19 डिग्री के बीच है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश में अगले एक-दो दिन में रात का तापमान में अधिकतम दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। इससे ठंड बढ़ेगी। 


कहां-कितना तापमान
शहर - अधि. - न्यून.
रायपुर - 30.8 - 20.6
बिलासपुर - 29.0 - 18.8
पेंड्रारोड - 27.6 - 15.6
अंबिकापुर - 25.3 - 15.9
दुर्ग - 32.6 -18.4
राजनांदगांव - 32.5 -16.5
जगदलपुर -29.8 - 17.7

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery