Friday, 30th May 2025

छत्तीसगढ़ / रेलवे के 32 हजार से अधिक री-इंगेज कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त होंगी

Sat, Nov 9, 2019 5:53 PM

 |बिलासपुर. रेलवे में पुन: सेवा में भर्ती किए गए (री-इंगेज) सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाएं 30 नवंबर को समाप्त हो जाएंगी । अब इनके स्थान पर 17000 रु. प्रति माह पर संविदा कर्मचारियों को रखा जाएगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए हैं। नए आदेश से रेलवे से 32000 से अधिक री-इंगेज कर्मचारी बाहर हो जाएंगे। इतने ही युवाअाें काे राेजगार मिलेगा।

रेल मंत्री पीयूष गोयल की 21 अक्टूबर को रेलवे अफसरों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का हवाला देते हुए कहा गया है कि रेलवे में पुनः सेवा में आए सेवानिवृत्त कर्मचारियों का एग्रीमेंट 30 नवम्बर को समाप्त हो रहा है। इसके बाद एग्रीमेंट का रिन्यूअल नहीं किया जाएगा। रेलवे बोर्ड का तर्क है कि रेलवे के सेवानिवृत्त भर्ती कर्मचारियों को बहुत अधिक वेतन देना पड़ रहा है। 

 इन कर्मचारियों को उनके आखिरी वेतनमान की बेसिक पे का 50 प्रतिशत व डीए मिलता था। इसके अलावा ऐसे कर्मचारियों को अन्य कर्मचारियों की तरह सप्ताहिक अवकाश भी मिलता थाl रेलवे में रिटायर कर्मचारियों को पुनः सेवा में भर्ती करने का आदेश 2006 में आए छठे वेतन आयोग ने किया थाl इसके तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल, रायपुर मंडल व नागपुर मंडल के अलावा मध्य रेलवे के नागपुर मंडल सहित पूरे देश के सभी जोनल रेलवे में हजारों लोगों को इस योजना के तहत भर्ती किया गया था। इन कर्मचारियों का एक 1 साल का एग्रीमेंट होता है। इसके बाद रेलवे अधिकारी, कर्मचारियों की कार्यकुशलता व उनके स्वास्थ्य को देखते हुए एग्रीमेंट करते अथवा मना करते हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery