Friday, 30th May 2025

छत्तीसगढ़ / मंडल चुनाव को लेकर विवाद, सांसद और पूर्व मंत्री की आपत्ति के बाद दुर्ग-भिलाई में संगठन चुनाव पर रोक

Sat, Nov 9, 2019 5:52 PM

भिलाई . प्रदेश भाजपा ने दुर्ग और भिलाई जिला का संगठन चुनाव फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है। इसका फैसला गुरुवार देर रात को आलाकमान ने लिया। इसकी पुष्टि दुर्ग-भिलाई के चुनाव अधिकारी गिरधर गुप्ता ने की है। चुनाव अधिकारी गुप्ता ने बताया कि दुर्ग और भिलाई जिले में मंडल चुनाव को लेकर विवाद की शिकायतें मिली थी।

जिसके चलते चुनाव को यथास्थिति के लिए स्थगित कर दिया गया है। दोनों जिलों में मंडल अध्यक्ष के लिए चुनाव हुए हैं। अब जिलाध्यक्ष का चुनाव होना था। जिसे फिलहाल के लिए संगठन ने स्थगित कर दिया है। जिला चुनाव अधिकारी गुप्ता ने बताया कि बाकी जिलों के चुनाव के बाद ही दुर्ग-भिलाई के संगठन पर फैसला होगा। 

दूसरे खेमे पर लगाया गुपचुप तरीके से चुनाव कराने का आरोप 
दुर्ग-भिलाई में संगठन चुनाव का विवाद मंडल अध्यक्षों के चुनाव से शुरू हुआ। सांसद विजय बघेल, विधायक विद्यारतन भसीन, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा समेत अन्य नेताओं ने शिकायत करते हुए कहा था कि पार्टी के एक खेमे ने गुपचुप तरीके से चुनाव कराया। किसी को चुनाव का शेड्यूल तक नहीं दिया। उनकी आपत्ति के बाद गुरुवार को प्रदेश भाजपा की बैठक में चुनाव स्थगित करने का फैसला हुआ।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery