Friday, 30th May 2025

अयोध्या फैसला / प्रदेश में अलर्ट घोषित होते ही सड़कों पर आई फोर्स, रातभर हुई गश्त, आज शराब दुकानें बंद

Sat, Nov 9, 2019 5:48 PM

 

  • डीजीपी अवस्थी ने दोपहर में ही अलर्ट कर दिया था, रात में आई फैसले की सूचना 
  • रायपुर, बिलासपुर में अतिरिक्त सुरक्षा, धारा 144 लागू, आतिशबाजी पर प्रतिबंध

 

रायपुर. अयोध्या मामले पर शनिवार को अब से कुछ ही देर में फैसला आने वाला है। इसको देखते हुए राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं। फैसला आने की सूचना शुक्रवार शाम प्रसारित हुई, लेकिन प्रदेश में दोपहर में ही अलर्ट जारी कर दिया गया था। पुलिस फोर्स रातभर गश्त करती रही। वहीं रायपुर के साथ बिलासपुर में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। दोनों ही जिलों में शराब दुकानें बंद रहेंगी। वहीं आतिशबाजी पर रोक लगा दी गई है। इसके अतिरिक्त बिलासपुर में धारा 144 लागू है। रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन ने रात 11 बजे बताया कि स्कूल, कॉलेज बंद नहीं किए गए हैं।  

व्हॉट्सएप ग्रुप पर निगरानी, विशेष गश्ती दल ने संभाली सुबह से कमान

  1.  

    अफसरों ने बताया कि व्हॉट्सएप ग्रुप के मैसेजों की निगरानी भी शुरू कर दी गई है। शनिवार सुबह से विशेष गश्ती दल ने राजधानी की कमान संभाल ली है। पुलिस ने लोगों को अगले दो दिन तक सावधान रहने के लिए कहा है। छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों के जिन एक-दो क्षेत्रों में पूर्व में छिटपुट घटनाएं हुई हैं, उन्हें संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इनमें रायपुर के अलावा कांकेर, बलौदाबाजार, केशकाल, महासमुंद-सराईपाली और बिलासपुर के कुछ इलाके हैं। शुक्रवार की रात से ही वहां पहरा बिठा दिया गया है। 

     

  2. निगरानी बदमाशों पर कार्रवाई , अफवाहें रोकने का फार्मूला 

     

    रेलवे स्टेशन, बस अड्‌डे और एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रायपुर में एसएसपी आरिफ शेख ने अयाेध्या पर फैसले की घोषणा होते ही रात 10 बजे अचानक बैठक बुलाई और सुरक्षा की समीक्षा की। शुक्रवार आधी रात से ही निगरानी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने रात होटलों-ढाबों में जांच की और लोगों का रिकार्ड चेक किया गया। इस दौरान कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस अधीक्षकों को किसी भी तरह की अफवाह फैलने की स्थिति में उसे लेकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। थानेदारों को इसके लिए अधिकृत किया गया है। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery