सागर। जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में बमोरी रंगवा गांव में एक परिवार 4 लोगों ने बुधवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने से मां सहित दो बच्चों की मौत हो गई। पति गम्भीर अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें घर के मुखिया ने आत्म हत्या का कारण जीवन यापन न कर पाने की वजह बताई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बमोरी रंगवा गांव मनोज पटेल पत्नी पूनम पटेल दो बच्चियों सोनम (10) और जिया (6 माह) के साथ रहता था। बीते कुछ साल से उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। इस बात की चर्चा उसने अपने परिचितों से भी की थी। कुछ दिन से उसे कोई काम भी नहीं मिल रहा था। इसी वजह से वो तनाव में था। बुधवार रात उसने अपने परिवार सहित जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतक महिला के गले पर कुछ निशान मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का असल खुलासा हो सकेगा।
Comment Now