Friday, 30th May 2025

छत्तीसगढ़ / जिस किशोरी को बचपन से गोद में खिलाया, उसी से मुंहबोले वृद्ध दादा ने किया दुष्कर्म

Tue, Nov 5, 2019 7:42 PM

 

  • छावनी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, किशोरी को काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था ओडिशा
  • आरोपी के परिजनों ने गलत कार्रवाई की बात कही, किशोरी के चरित्र पर भी सवाल खड़े कर दिए

 

भिलाई. जिस किशोरी को बचपन से गोद में खिलाया, उसी से मुंहबोले वृद्ध दादा ने दुष्कर्म किया। किशोरी की शिकायत के बाद छावनी थाना पुलिस ने आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 60 वर्षीय आरोपी किशोरी के पड़ोस में ही रहता था। इसके चलते दोनों परिवारों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई थीं। वहीं दूसरी ओर आरोपी वृद्ध के परिजनों ने पुलिस की इस पूरी कार्रवाई को ही गलत बता दिया है। उन्होंने किशोरी के चरित्र पर भी सवाल उठाए हैं।

किशोरी को काम दिलाने का बहाना बनाकर अनाचार करने वाले आरोपी बशीर खान (60) के खिलाफ छावनी पुलिस ने अपहरण और अनाचार समेत पास्को एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। 16 वर्षीय किशोरी के परिजनों की आरोपी के परिवार से इतनी नजदीकियां थी कि उसके घर में ही रहकर किशोरी पली-बढ़ी। इसके चलते वह आरोपी को दादा कहकर संबोधित करती। इसी विश्वास से उसके परिजनों ने आरोपी के कहने पर उसे ओडिशा भेज दिया। आरोप है कि वहां लेजाकर वृद्ध ने किशारी से अनाचार किया। 

 
आरोपी के परिजनों ने गलत कार्रवाई का लगाया आरोप 
किशोरी ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर अनाचार की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अपराध दर्ज करने पर अगले दिन आरोपी के परिजन थाने पहुंच गए। उन्होंने किशोरी के चरित्र पर सवाल उठाए और गलत कार्रवाई करने का हवाला देकर कोसते दिखाई दिए। 

घटना ओडिशा में हुई थी। ऐसे में प्राथमिक तौर पर मामला घटना स्थल के संबंधित थाने का बनता। लेकिन वर्तमान में और घटना के समय भी किशोरी की उम्र 18 से कम थी। इसलिए अपराध दर्ज किया गया है। 

विनय सिंह, छावनी टीआई 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery