Thursday, 29th May 2025

वारदात / चरित्र संदेह पर पत्नी को जंगल की ओर ले गया और पेट में जहरीला तीर मार दिया

Sat, Nov 2, 2019 8:12 PM

 

  • कोटा क्षेत्र के नकटाबांधा गांव की घटना, महिला को गंभीर हालत में सिम्स किया गया रेफर
  • शोर सुनकर ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, पुलिस ने अभी तक नहीं दर्ज की है एफअाईआर

 

बिलासपुर. चरित्र पर शंका को लेकर एक युवक ने अपनी पत्नी पर जहरीले तीर से वार कर दिया। तीर महिला के पेट में लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जंगल में हुई इस घटना के दौरान महिला की चीख पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहां गंभीर हालत देखकर उसे सिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने अभी इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है। 

डॉक्टरों ने महिला के पेट से तीर निकाला, हालत स्थिर

  1.  

    ग्राम नकटाबांधा निवासी अमेरिका बाई बैगा (35) पति धनमान मजदूरी करती है। पति उसके चरित्र पर संदेह करता है। इसके चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। धनमान शुक्रवार दोपहर अमेरिका बाई को लेकर जंगल की ओर गया। वहां पर अपने पास रखे जहरीले तीर से उसके पेट पर वार कर दिया। तीर अमेरिका बाई के पेट में धंसा तो उसने जान बचाने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया। 

     

  2.  

    जंगल से चीख पुकार की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो धनमान वहां से भाग निकला। महिला की हालत देखकर ग्रामीणों ने एंबुलेंस मंगवाई और अमेरिका बाई को तीर लगी हालत में कोटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखी तो सिम्स रेफर कर दिया। यहां उसके पेट से तीर निकाल लिया गया है। महिला का इलाज चल रहा है। फिलहाल महिला के बयान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

     

  3. लीवर व अमाशय डैमेज थे, 2.30 घंटे आॅपरेशन में लगे

     

    मेरे पास शाम को 5 बजे सूचना आई कि इमरजेंसी केस है। महिला का एक्सरे कराया गया। तीर काफी अंदर तक पहुंच गया था। इससे लीवर और आमाशय बुरी तरह से छतिग्रस्त हो चुके था। महिला के शरीर से काफी खून भी निकल चुका था। रेयर केस था आैर ऐसा ऑपरेशन मैंने कभी नहीं किया था। शाम 6 बजे ऑपरेशन प्रारंभ हुआ। रात 8:30 बजे तक ऑपरेशन चला तब कहीं जाकर तीर निकाला जा सका। तीर में संभवत: कुछ जहरीला पदार्थ भी लगाया गया था। महिला अब खतरे से बाहर है। 

    जैसा कि सिम्स के सर्जन डाॅ. बृजेश पटेल ने बताया 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery