भोपाल | नवंबर के पहले दिन शहर के मौसम में खास बदलाव नहीं हुआ लेकिन एक और सुपर साइक्लोन महा का असर शुरू हो गया है इसके कारण शाम को बादल छाए दिन के तापमान में मामूली गिरावट हुई लेकिन रात के तापमान में 0.8 डिग्री की कमी आई दिन का तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया गुरुवार को यह 31.3 डिग्री दर्ज किया गया था रात का तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया।
आगे क्या... मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को आंशिक बादल छाने की उम्मीद है। शाम को और रात के समय में गरज- चमक की स्थिति बन सकती है। तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है
Comment Now