Saturday, 14th June 2025

टैक्स / जीएसटी कलेक्शन अक्टूबर में 95380 करोड़ रु रहा, लगातार तीसरे महीने 1 लाख करोड़ से कम

Sat, Nov 2, 2019 7:54 PM

 

  • सितंबर में 91916 करोड़, अगस्त में 98202 करोड़ रुपए रहा था
  • अक्टूबर में 73.83 लाख जीएसटीआर 3बी फॉर्म भरे गए

 

नई दिल्ली. जीएसटी कलेक्शन अक्टूबर में 95,380 करोड़ रुपए रहा। यह सितंबर के मुकाबले ज्यादा, लेकिन पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले कम है। जीएसटी से सितंबर में सरकार को 91,916 करोड़ जबकि अक्टूबर 2018 में 1 लाख 710 करोड़ रुपए मिले थे। जीएसटी कलेक्शन लगातार तीसरे महीने 1 लाख करोड़ रुपए से कम रहा। वित्त मंत्रालय ने बताया कि 30 अक्टूबर तक 73.83 लाख जीएसटीआर 3बी (सितंबर महीने के लिए) भरे गए। सरकार ने शुक्रवार को जीएसटी के आंकड़े जारी किए।

अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन

टैक्स कलेक्शन (रुपए करोड़)
सीजीएसटी 17,582
एसजीएसटी 23,674
आईजीएसटी 46,517
सेस 7,607

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery