वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपना स्थायी निवास बदलने का ऐलान किया है। ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि फ्लोरिडा के पाम बीच पर स्थित 1600, पेंसिलवेनिया एवेन्यू अब उनके परिवार का स्थायी निवास होगा। ट्रम्प ने कहा कि न्यूयॉर्क के लोगों ने उन्हें प्यार दिया, लेकिन हर साल करोड़ों डॉलर टैक्स देने के बावजूद राज्य के नेताओं ने उनके साथ गलत बर्ताव किया।
राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रम्प वॉशिंगटन के व्हाइट हाउस में रह रहे हैं। हालांकि, स्थायी तौर पर वे अब तक न्यूयॉर्क स्थित ट्रम्प टॉवर में ही रह रहे थे। ट्विटर पर निवास बदलने के ऐलान के साथ ट्रम्प ने कहा, “मैं यह फैसला नहीं लेना चाहता था। लेकिन आखिर में यही सबसे ठीक था। एक राष्ट्रपति के तौर पर हमेशा न्यूयॉर्क की मदद के लिए खड़ा रहूंगा। मेरे दिल में हमेशा न्यूयॉर्क के लिए विशेष स्थान रहेगा।”
न्यूयॉर्क के गवर्नर ने कहा- छुटकारा मिला
ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के साथ ही उनकी नीतियों की आलोचना करने वाले प्रदर्शनकारियों ने न्यूयॉर्क स्थित ट्रम्प टॉवर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिए थे। इसके चलते राष्ट्रपति का कई बार शहर के अधिकारियों से विवाद हुआ। ट्रम्प के स्थायी निवास बदलने के ट्वीट के साथ ही न्यूयॉर्क के गवर्नर ने ट्वीट किया, “अच्छा छुटकारा मिला। ऐसा नहीं था कि डोनाल्ड ट्रम्प ही यहां पर टैक्स देते थे।”
Comment Now