Wednesday, 11th June 2025

एनसीआरबी-2017 / आत्महत्याओं के मामले में महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश दूसरे नंबर पर

Thu, Oct 31, 2019 4:51 PM

 

  •  देशभर में कुल 8129 लोगों ने की खुदकुशी, इनमें महाराष्ट्र में 1488 और मप्र में 968 

 

भोपाल . महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश ऐसा राज्य है, जहां सर्वाधिक लोग आत्महत्या कर रहे हैं। 2017 में देशभर में 8129 लोगों ने आत्महत्या की थी। इसमें सर्वाधिक 1488 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद दूसरे नंबर पर मप्र है, यहां 968 लोगों ने आत्महत्याएं की। मप्र में आत्महत्या करने वालों में 707 महिलाएं थीं, जबकि पुरुषों की संख्या 261 ही थी। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक महाराष्ट्र में भी आत्महत्या करने वाले 1488 लोगों में 951 महिलाएं ही थीं।

वहीं 2016 में भी महिलाओं की सर्वाधिक आत्महत्याएं महाराष्ट्र और मप्र में ही दर्ज हुई थीं। तब महाराष्ट्र में 768 और मप्र में 565 महिलाओं ने आत्महत्याएं की थी। वर्ष 2017 में मप्र में 59 लोगों ने आत्महत्या के गंभीर प्रयास किए, लेकिन समझाइश के बाद उनकी जान बचा ली गई। एनसीआरबी के मुताबिक मप्र में क्रूड सुसाइड रेट 1.2% है, जो देश में तीसरे स्थान पर है। मप्र पुलिस ने 2017 में आत्महत्या से जुड़े केसों में 1020 लोगों की गिरफ्तारियां भी की, लेकिन आत्महत्या के प्रयास में असफल लोगों में से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया।

मप्र-महाराष्ट्र में आत्महत्याओं की संख्या सर्वाधिक होने का बड़ा कारण किसानों की आत्महत्याएं भी हैं
मप्र और महाराष्ट्र में आत्महत्याओं की संख्या सर्वाधिक होने के बड़ा कारण किसानों की आत्महत्याएं भी हैं। 2017 में मप्र में दो बार किसान आंदोलन हुए। किसान आंदोलन के दौरान बहुचर्चित मंदसौर गोलीकांड भी वर्ष 2017 (6 जून) में ही हुआ था।

gfx

देश के 6 राज्य जहां सर्वाधिक लोगों ने की आत्महत्या

राज्य    कुल    आत्महत्या के
    आत्महत्या    असफल प्रयास
महाराष्ट्र    1488    246
मध्यप्रदेश    968     59
आंध्रप्रदेश    707    376
तेलंगाना    664    177
उत्तरप्रदेश    625     33
प. बंगाल    580    0 
देशभर में कुल    8129    1944

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery