Saturday, 14th June 2025

अवसान / भाकपा नेता दासगुप्ता का 82 की उम्र में निधन, 2जी स्पेक्ट्रम केस को मनमोहन के कर्तव्य की चूक बताया था

Thu, Oct 31, 2019 4:47 PM

 

  • गुरुदास दासगुप्ता का किडनी और दिल की बीमारी का इलाज चल रहा था
  • दासगुप्ता 3 बार राज्यसभा और 2 बार लोकसभा के सदस्य रहे

 

नई दिल्ली. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता गुरुदास दासगुप्ता का गुरुवार को 82 साल की उम्र में निधन हो गया। पूर्व सांसद दासगुप्ता का किडनी और दिल की बीमारी का इलाज चल रहा था। उन्होंने गुरुवार को कोलकाता स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। गुरुदास 3 बार राज्यसभा और 2 बार लोकसभा के सदस्य रहे। उन्होंने दूसरी यूपीए सरकार में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का सदस्य रहते हुए 2जी स्पेक्ट्रम केस को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन के कर्तव्य की चूक बताया था।

दासगुप्ता का जन्म 3 नवंबर 1936 को हुआ था। वे 1985 में पहली, 1988 में दूसरी और 1994 में तीसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद दासगुप्ता 2004 और 2009 में दो बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे।

सीएबी से भी जुड़े रहे दासगुप्ता
2004 में लोकसभा पहुंचने के बाद दासगुप्ता वित्त समिति और पब्लिक अंडरटेकिंग समिति के सदस्य भी रहे। 2009 में वे भाकपा संसदीय दल के नेता भी चुने गए थे। राजनीति से इतर दासगुप्ता को क्रिकेट और रवींद्र संगीत में बेहद रुचि थी। वे बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) से भी जुड़े रहे और उन्होंने कैब के सदस्य के रूप में काम किया।

तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणव की आलोचना की थी
दासगुप्ता ने मनमोहन सिंह सरकार के दूसरे कार्यकाल में वित्त वर्ष 2012-13 के बजट पर तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, ‘‘यह पूरी तरह लिपिकीय (क्लैरीकल) बजट है। इसे वित्त मंत्रालय के क्लर्क भी तैयार कर सकते थे। इसके लिए वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की कोई आवश्यकता नहीं थी।’’

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery