Saturday, 14th June 2025

रैंकिंग / दुनिया के टॉप-10 सीईओ में 3 भारतीय मूल के, छठवें स्थान के साथ अडोबी के सीईओ शांतनु सबसे आगे

Wed, Oct 30, 2019 6:21 PM

 

  • हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू की सालाना सूची में एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग पहले नंबर पर
  • मास्टर कार्ड के सीईओ अजय बंगा सातवें और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला नौवें स्थान पर 
  • डीबीएस के सीईओ पीयूष गुप्ता सूची में 89वां स्थान हासिल करने वाले चौथे भारतवंशी हैं

 

नई दिल्ली. हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू (एचबीआर) ने दुनिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सीईओ की 2019 की सूची जारी की है। इस सूची के टॉप-10 में भारतीय मूल के तीन सीईओ शामिल हैं। छठवें स्थान के साथ अडोबी के शांतनु नारायण भारतीय मूल के सीईओ में सबसे ऊपर हैं। मास्टर कार्ड के सीईओ अजय बंगा को सातवां और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला नौवें स्थान पर हैं। अमेरिका की प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग सूची में पहले स्थान पर हैं। इस सूची में कुल 100 सीईओ को शामिल किया गया। 

डीबीएस के सीईओ पीयूष गुप्ता इसमें जगह बनाने वाले चौथे भारतवंशी हैं। उन्हें 89वां स्थान मिला है। एपल के सीईओ टिम कुक सूची में 62वें स्थान पर हैं। एचबीआर की इस सूची में नाइकी के सीईओ माइक पार्कर 20वें, जेपी मोर्गन चेज के प्रमुख जैमी डिमोन 23वें, लॉकहीड मार्टिन की सीईओ मैरिलिन ह्यूसन 37वें, डिज्नी के सीईओ रॉबर्ट इगर 55वें तथा सॉफ्टबैंक प्रमुख मासायोशी सन 96वें स्थान पर हैं। एचबीआर ने बयान जारी कर कहा कि उसने इस लिस्ट को बनाने की शुरुआत साल 2018 के आखिरी में शुरू की। तब एसएंडपी ग्लोबल 1200 में मौजूद कंपनियों को शामिल किया गया।

इन देशों की कंपनियां शामिल
यह इंडेक्स में दुनियाभर के स्टॉक मार्केट की करीब 70% पूंजी को दर्शाती है। इसमें उत्तरी अमेरिका, यूरोप, एशिया लैटिन अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की कंपनियां शामिल हैं। सूची बनाने में सीईओ की सफलता के तीन पैमानों पर विचार किया गया है। इनमें उनके कार्यकाल के दौरान शेयरहोल्डर को मिलने वाला रिटर्न, मार्केट कैपिटलाइजेशन में बदलाव भी शामिल है। टॉप-50 में चार महिला सीईओ को जगह मिली है। पिछले साल यह संख्या तीन थी। इस सूची में शामिल सीईओ औसतन 45 साल की उम्र में इस पद पर आए और करीब 15 साल तक इसपर बने रहे।

बेजोस और पिचाई सूची में नहीं बना पाए जगह
अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस इस सूची में 2014 से हर साल सिर्फ वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष पर रहे थे, लेकिन इस साल अमेजन का ईएसजी स्कोर काफी कम रहा है और वे सूची में जगह भी नहीं बना पाए हैं। अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई लगातार दूसरे साल इस सूची से बाहर हैं।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दुनिया के टॉप-10 सीईओ

रैंक

सीईओ कंपनी
1.  जेनसेन हुआंग एनवीडिया
2.  मार्क बेनिओफ सेल्सफोर्स
3.  फ्रैंकोइस हेनरी केरिंग
4.  रिचर्ड टेंपलटन टेक्सास इंस्ट्रूमेंट
5.  इगांसियो गलान आइबरड्रोला
7.  शांतनु नारायण अडोबी
8.  अजय बंगा मास्टरकार्ड
9.  जोहान थिस केबीसी
10.  सत्या नडेला माइक्रोसॉफ्ट

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery