Saturday, 14th June 2025

दिल्ली / भाई दूज से डीटीसी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर शुरू, सुरक्षा के मद्देनजर 13 हजार मार्शल की तैनाती

Tue, Oct 29, 2019 5:42 PM

 

  • केजरीवाल ने कहा- दिल्ली का बड़ा बेटा होने के नाते माताओं-बहनों के लिए परिवहन का खर्च वहन कर रहा हूं 
  • बसों में तैनात मार्शल बीमार की मदद करेंगे और अन्य आपात स्थिति से भी निपटेंगे

Dainik Bhaskar

Oct 29, 2019, 10:00 AM IST

नई दिल्ली. आज भाई दूज से महिलाओं के लिए डीटीसी बसों में मुफ्त सफर हो गया है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर बसों में 13 हजार मार्शल की तैनाती शुरू कर दी। ये मार्शल बीमार लोगों की मदद भी करेंगे और अन्य आपात स्थिति से भी निपटेंगे।

केजरीवाल ने सोमवार को मार्शलों को संबोधित करते हुए कहा, “आज मैं आप सभी को सार्वजनिक बस में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनमें आत्मविश्वास पैदा करने की जिम्मेदारी सौंप रहा हूं, ताकि वे हमारी बसों में एक घर के समान आराम महसूस कर सकें। फिलहाल दिल्ली में 3400 बस मार्शल तैनात हैं।''

हम महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध: केजरीवाल

उन्होंने कहा, “भाई दूज पर डीटीसी बसों के लिए मार्शल की संख्या बढ़कर करीब 13,000 हो जाएगी। हम दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुझे नहीं लगता कि जिस स्तर पर हमने बस मार्शलों की संख्या बढ़ाई है, वह दुनिया के किसी भी शहर में किया गया होगा।” उन्होंने कहा कि दिल्ली एक बड़े परिवार की तरह है और मैं इस परिवार का सबसे बड़ा बेटा हूं। एक बड़े बेटे के रूप में मैं अपनी बहनों, माताओं और बेटियों की डीटीसी बसों में आने-जाने का खर्च वहन कर रहा हूं।

न्यूनतम मजदूरी बढ़ने से 55 लाख कामगारों को फायदा: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाए जाने के फैसले को अधिसूचित किए जाने के बाद से प्रदेश के करीब 55 लाख कामगारों को फायदा होगा। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में राज्य सरकार को इसके लिए आदेश जारी किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली के बोनस के अतिरिक्त अप्रैल से सितम्बर के बीच के लिए महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। फैसले के बाद से प्रदेश में अकुशल कामगारों की न्यूनतम मजदूरी 14,842 रु. प्रति माह, अर्द्ध-कुशल कामगारों की मजदूरी 16,341 रु. प्रति माह और कुशल कामगारों का वेतन 17,991 रु. तय किया गया।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery