Wednesday, 11th June 2025

मौसम / छह घंटे में बरस गया तीन इंच से ज्यादा पानी, पांच साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटा

Tue, Oct 29, 2019 5:13 PM

 

  • दिवाली पर रिमझिम, अन्नकूट पर रात मेंे बिगड़ गया मौसम
  • वजह : भाेपाल के नजदीक ही बने थे गरज-चमक वाले बादल यानी क्यूंबलाे निंबस क्लाउड, जो बरस पड़े

 

भोपाल | दीपावली पर रिमझिम से तर हाेने वाले भाेपाल में सोमवार को गाेवर्धन पूजा के दिन भी जमकर बारिश हुई। शाम 5:30 से रात 11:30 बजे तक छह घंटे में ही तीन इंच से ज्यादा (76 मिमी) पानी बरस गया। इस दाैरान 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। इससे पांच साल पुराना अक्टूबर में एक दिन की बारिश का रिकॉर्ड भी टूट गया। तब 2014 में 19 अक्टूबर काे 35 मिमी बारिश हुई थी। 


आगे क्या : माैसम केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि मंगलवार से बुधवार सुबह तक भाेपाल समेत संभाग के कई हिस्साें में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हाेने की संभावना है।

अक्टूबर में एक दिन में कितनी बारिश
वर्ष     दिन    बारिश मिमी 
2013    1 अक्टूबर    12.5
2014    19 अक्टूबर    35.0
2015    26 अक्टूबर    16.0      
2016    08 अक्टूबर    14.0
(वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसार)

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery