Thursday, 29th May 2025

छत्तीसगढ़ / मुंगेली उप जेल से 4 कैदी बैरक का ताला तोड़कर फरार, दो जेल प्रहरी सस्पेंड

Sat, Oct 26, 2019 6:41 PM

 

  • रात 1.30 बजे अधिकारियों को मिली सूचना, हत्या, पास्को, नारकोटिक्स जैसे मामलों थे बंद
  • सिटी कोतवाली में दर्ज कराया गया मामला, फरार हुए कैदियों का नहीं मिला सुराग

 

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के मुंगेली उप जेल से शुक्रवार देर रात चार कैदी फरार हाे गए। यह कैदी हत्या, बलात्कार जैसे मामलों में बंद थे। कैदियों के फरार होने के बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। फिलहाल उच्चाधिकारियों की ओर से सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है, लेकिन फरार हुए कैदियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से दो प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, जेल प्रबंधन ने शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे पुलिस उच्चाधिकारियों को कैदियों के फरार हो जाने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस फाेर्स मौके पर पहुंच गई। इन कैदियों ने पहले अपनी बैरक का ताला तोड़ा और फिर जेल की दीवार फांदकर भाग निकले। कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। फिलहाल फरार हुए कैदियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। 

फरार हुए चारों कैदी पास्को, हत्या और नारकोटिक्स जैसे मामलों में आरोपी थे। चारों को एक ही बैरक नंबर 3 में रखा गया था। इस दौरान बैरक की सुरक्षा में तैनात दो प्रहरियों की लापरवाही सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। आरोपी कैदी जिस बैरक में थे और उन्होंने ताला तोड़ा वहीं दोनों प्रहरियों की ड्यूटी थी। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery