Tuesday, 2nd December 2025

नियुक्ति / सत्यपाल मलिक अब गोवा के राज्यपाल होंगे, गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर की जिम्मेदारी

Sat, Oct 26, 2019 6:34 PM

 

  • राधाकृष्ण माथुर को लद्दाख का उप-राज्यपाल बनाया गया
  • पीएस श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम की जिम्मेदारी मिली

 

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक अब गोवा के राज्यपाल होंगे। भारत सरकार ने शुक्रवार शाम इसकी घोषणा की। इसके मुताबिक, गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का पहला उप-राज्यपाल बनाया गया। इसी तरह, राधाकृष्ण माथुर नए बनाए गए केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के उप-राज्यपाल होंगे। मिजोरम के राज्यपाल का प्रभार पीएस श्रीधरन पिल्लई को मिला। जम्मू-कश्मीर पर पूर्व वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा को केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया है। 

गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के गुजरात कैडर के प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं। नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उस दौरान वे प्रधान सचिव थे। वह वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में सचिव भी रहे हैं। जबकि पीएस श्रीधनर एक राजनेता और वकील रहे हैं। 2018 से केरल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। वह लक्षद्वीप के प्रभारी भी रहे हैं। वह केरल हाईकोर्ट में वकील भी रहे हैं।

1977 बैच के आईएएस अधिकारी रह चुके हैं माथुर
राधाकृष्ण माथुर 1977 बैच के त्रिपुरा कैडर के आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। वह नवम्बर 2018 में मुख्य सूचना आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह 2013 से दो साल के लिए रक्षा सचिव के पद पर भी रह चुके हैं। वहीं, सत्यपाल मलिक बिहार के पूर्व राज्यपाल थे।

2018 में मलिक को ओडिशा का अतिरिक्त प्रभार भी मिला

मलिक को 2018 में कुछ महीनों के लिए ओडिशा का अतिरिक्त प्रभार राज्यपाल भी दिया गया था। सत्यपाल मलिक ने 1989 से 1991 तक अलीगढ़ संविधान सभा का प्रतिनिधित्व किया है। वह 1980-86 और 1986-1992 तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य रहे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery