Tuesday, 2nd December 2025

कुर्सी की दौड़ / भाजपा आलाकमान से चर्चा के लिए खट्टर दिल्ली पहुंचे; महाराष्ट्र में उद्धव विधायकों के साथ बैठक करेंगे

Fri, Oct 25, 2019 5:02 PM

 

  • हरियाणा में भाजपा को इस बार 40 सीटें मिलीं, बहुमत के लिए 6 निर्दलियों का समर्थन चाहिए
  • मनोहर लाल खट्टर दिल्ली में जेपी नड्डा, प्रदेश प्रभारी अनिल जैन और वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं, आज उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस

 

नई दिल्ली. हरियाणा में बहुमत के आंकड़े से दूर रही भाजपा सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। चुनाव परिणामों में उसे 40 सीटें मिली हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 46 है। भाजपा को गोपाल कांडा समेत 7 निर्दलीय विधायकों से समर्थन मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचे।

सूत्रों के मुताबिक, खट्टर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर अहम बैठक में शामिल होंगे। इसमें प्रदेश प्रभारी अनिल जैन भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान शीर्ष नेतृत्व हरियाणा में सरकार बनाने की रणनीति पर चर्चा करेगा। कहा जा रहा है कि मनोहर लाल खट्टर शाम तक अकेले शपथ ले सकते हैं, बाकी मंत्रियों का शपथग्रहण बाद में होगा। हरियाणा की 90 सीटों में से कांग्रेस को 31, जजपा को 10 और अन्य को 9 सीटें मिली हैं।

निर्दलियों की मदद से खट्टर सरकार बनेगी: बराला 

इसबीच, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है। हमें बहुमत से कम सीटें मिलीं, इस पर चिंतन जरूरी है। मुझे और पार्टी को नतीजों से सीख मिली है। निर्दलीय विधायक भाजपा के साथ आ रहे हैं। मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

महाराष्ट्र: सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं फडणवीस

  • महाराष्ट्र में 56 सीटें हासिल करने के बाद शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा को 50:50 फॉर्मूला याद दिलाया है। पार्टी भाजपा पर शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाने का दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। उद्धव ने दोपहर को शिवसेना के विधायकों की बैठक बुलाई है।
  • दूसरी ओर, भाजपा सूत्रों ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस फिर मुख्यमंत्री बन सकते हैं। वे आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों में से भाजपा ने 105 सीटों पर जीत दर्ज की। शरद पवार की पार्टी राकांपा को 54, कांग्रेस को 44 और अन्य को 28 सीटें मिली हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery