नई दिल्ली. महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों के रुझान आ रहे हैं। इनमें भाजपा-शिवसेना गठबंधन 156 पर बढ़त बनाए हुए है। यानी वह बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है। हरियाणा की सभी 90 सीटों के रुझान में भाजपा 41 पर आगे है। 21 तारीख को महाराष्ट्र में 61.24% और हरियाणा में 66.47% वोट पड़े थे। छह एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा और महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को दोबारा बहुमत मिलने का अनुमान है। हालांकि, विपक्षी दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। हरियाणा में भाजपा ने सभी सीटों पर, जबकि महाराष्ट्र में भाजपा ने 150 और शिवसेना ने 126 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। महाराष्ट्र में एग्जिट पोल सही साबित हुए तो 47 साल का रिकॉर्ड टूटेगा। तब कांग्रेस पूरे पांच साल (1967 से 1972) सरकार चलाने के बाद दोबारा सत्ता में आई थी।
अपडेट्स...
महाराष्ट्र का एग्जिट पोल
|
भाजपा+ |
कांग्रेस+ |
अन्य |
इंडिया टुडे-एक्सिस |
166-194 |
72-90 |
22-34 |
एबीपी-सी वोटर |
204 |
69 |
15 |
न्यूज 18- आईपीएसओएस |
243 |
41 |
4 |
टाइम्स नाउ |
230 |
48 |
10 |
टीवी 9- भारत वर्ष |
197 |
75 |
16 |
तीन हॉट सीटें
वर्ली: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य चुनाव लड़ रहे हैं। 53 साल में पहली बार ठाकरे परिवार का कोई सदस्य चुनावी मैदान में उतरा है। आदित्य का मुकाबला राकांपा के सुरेश माने से है।
नागपुर दक्षिण-पश्चिम: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के आशीष देशमुख से है।
परली: भाजपा की पंकजा मुंडे चुनाव लड़ रही हैं। पंकजा का मुकाबला अपने चचेरे भाई और राकांपा के धनंजय मुंडे से है। पिछली बार यहां पंकजा ने 14 हजार वोट से जीत दर्ज की थी।
हरियाणा का एग्जिट पोल
|
भाजपा |
कांग्रेस |
अन्य |
एबीपी-सी वोटर |
72 |
8 |
10 |
टाइम्स नाउ |
71 |
11 |
8 |
न्यूज एक्स |
75-80 |
9-12 |
1-3 |
न्यूज 18- आईपीएसओएस |
75 |
10 |
5 |
टीवी 9- भारत वर्ष |
47 |
23 |
20 |
हॉट सीटें
करनाल: सीएम मनोहर लाल खट्टर मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के त्रिलोचन सिंह से है।
कैथल: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरेजवाला चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के लीलीराम से है।
उचाना कलां: राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला जजपा नेता दुष्यंत चौटाला से है।
गढ़ी-किलोई-सांपला: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के सतीश नांदल से है।
53 सीटों के उपचुनाव पर भी नजर
उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आ रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की 11, गुजरात की 6, बिहार और केरल में 5-5, पंजाब और असम की 4-4, सिक्किम की 3, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु की 2-2, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, मेघालय, ओडिशा और तेलंगाना की 1-1 सीट शामिल है। महाराष्ट्र की सातारा और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट के नतीजे भी आज ही आने हैं।
Comment Now