जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए 8वें चरण की मतगणना खत्म हो गई है। कांग्रेस के राजमन बेंजाम 5003 वोटों से लीड बनाए हुए हैं। 8वें राउंड की समाप्ति तक राजमन को 28605 और भाजपा प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप को 23602 वोट मिले हैं। 7वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम भाजपा प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप से 4149 वोटों से आगे चल रहे थे।
वहीं 6वें चरण में कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम भाजपा प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप से 4105 वोटों से आगे थे। पांचवें राउंड की समाप्ति पर राजमन बेंजाम को 18822, जबकि भाजपा के लच्छूराम कश्यप को 15208 वोट मिले थे। चौथे राउंड में राजमन बेंजाम 3370 वोटों, तीसरे राउंड में 2330 वोटों, दूसरे चरण में 1900 वोटों और पहले चरण की समाप्ति तक 1039 वोटों से आगे थे।
वोटों की गिनती जगदलपुर धरमपुरा स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज मतगणना स्थल में की जा रही है। चित्रकोट उपचुनाव में मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। जिनकी गणना 17 चक्रों में पूरी होगी। कांग्रेस के पूर्व विधायक दीपक बैज के लोकसभा में सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई सीट पर 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इस दौरान 78.12% वोट पड़े। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा के लच्छूराम कश्यप अौर कांग्रेस के राजमन बेंजाम के बीच ही है। पिछले दो बार से यह सीट कांग्रेस के खाते में जाती रही है।
यह प्रत्याशी हैं मैदान में
पार्टी | उम्मीदवार |
भाजपा | लच्छूराम कश्यप |
कांग्रेस | राजमन वेंजाम |
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) | बोमड़ा मंडावी |
सीपीआई | हिड़मो राम मंडावी |
एपीआई | लखेश्वर कवासी |
निर्दलीय | रीतिका कर्मा |
दावे अपनी-अपनी जीत के
भाजपा प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप ने लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के कोदेबेड़ा पोलिंग बूथ पर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि जीतने के लिए खड़ा हुआ हूं और जीत के लिए पूर्ण रूप से आश्वस्त हूं। जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजमन वेंजाम ने 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीत मिलने का दावा किया। उन्होंने पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इरपा मतदान केंद्र जाकर वोट डाला। दोनों ही प्रत्यािशयों ने सामान्य रूप से मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर वोट डाला।
भाजपा के लिए चित्रकोट सीट बड़ी चुनौती
चित्रकोट विधानसभा के उपचुनाव में इस सीट को जीतना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज को 62616 वोट मिले थे, जबकि उनके भाजपा के बैदूराम कश्यप को 44846 वोट मिले। दोनों की जीत-हार का अंतर 17770 वोटों का था। कुछ महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव में फिर से दोनों प्रत्याशी आमने सामने थे। इस बार भी बैदूराम कश्यप को हार का सामना करना पड़ा था। दीपक बैज के सांसद चुने जाने के बाद ही यह सीट खाली हुई है
Comment Now