खेल डेस्क. भारत ने रांची में खेले गए तीन टेस्ट की सीरीज के आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 202 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। भारत पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी टेस्ट सीरीज के सारे मैच जीतने में सफल रहा। साथ ही टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उसने पिछले ही मैच में उसे पारी और 137 रन से हराया था। भारत ने सीरीज के पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 203 रन और दूसरे टेस्ट में एक पारी और 137 रन से हराया था। रोहित शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने 4 पारियों में 132.25 की औसत से 529 रन बनाए।
टीम इंडिया ने पहली पारी में 9 विकेट पर 497 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली पारी में 162 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में अफ्रीकी टीम ने 133 रन ही बनाए। उसके लिए थिउनिस डी ब्रुईन ने 30 और जॉर्ज लिंडे ने 27 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। शहबाज नदीम और उमेश यादव को 2-2 विकेट मिले।
रोहित ने मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी की : रवि शास्त्री
रवि शास्त्री ने कहा, ‘हमारे पास 20 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। बल्लेबाजी मजबूत है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाज हैं। रहाणे मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर कहीं नहीं जाने वाले थे। उन्होंने खुद को फिर से तैयार किया। रोहित ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले दो घंटे में मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी की। जो रोहित ने किया इस सीरीज में, वह जबरदस्त है। शहबाज नदीम क्लासिक लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी में 400 से ज्यादा विकेट लिए हैं। यहां पहले तीन ओवर मेडन फेंके। उन्होंने यहां अपना काम बेहतर तरीके से किया।’
कोहली की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका से 70% मैच जीते
कोहली की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 टेस्ट में भारत की सातवीं जीत है। कोहली ने 70% मैच जीते। वहीं, अन्य खिलाड़ियों के नेतृत्व में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 29 टेस्ट में सात ही जीते थे। तब टीम इंडिया ने 24.14% मैच ही जीते थे।
दक्षिण अफ्रीका 83 साल बाद सीरीज में 2+ टेस्ट पारी के अंतर से हारा
अफ्रीकी टीम 83 साल बाद किसी सीरीज में दो या उससे ज्यादा टेस्ट पारी की अंतर से हारी। पिछली बार 1935-36 में उसे ऑस्ट्रेलिया नेन लगातार तीन टेस्ट में पारी के अंतर से हराया था। अफ्रीकी टीम 1990 के बाद तीसरी बार 3+ टेस्ट की सीरीज में सभी मुकाबले हारी। इससे पहले 2001/02 में उसे ऑस्ट्रेलिया, 2005/06 में भी ऑस्ट्रेलिया और 2019/20 में भारत ने 3-0 से हराया।
दक्षिण अफ्रीका की पारी की अंतर से ये चौथी बड़ी हार
साल | किसके खिलाफ | मैदान | हार का अंतर |
2001/02 | ऑस्ट्रेलिया | जोहानेसबर्ग | पारी और 360 रन |
1949/50 | ऑस्ट्रेलिया | पोर्ट एलिजाबेथ | पारी और 259 रन |
1888/89 | इंग्लैंड | केपटाउन | पारी और 202 रन |
2019/20 | भारत | रांची | पारी और 202 रन |
साहा चोटिल, लेकिन चौथे दिन कीपिंग की
भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा तीसरे दिन उंगली में चोट के कारण मैदान से बाहर हो गए थे। उनकी जगह ऋषभ पंत ने कीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। चौथे दिन साहा ने वापसी मैदान पर वापसी की।
शमी ने डुप्लेसिस-बवुमा को आउट किया
दूसरी पारी में शमी ने जुबैर हम्जा को शून्य पर बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसिस (4) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। शमी ने बवुमा (0) को ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। उमेश ने क्विंटन डीकॉक को 5 रन पर बोल्ड किया। उन्होंने हेनरिच क्लासेन (5) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। जॉर्ज लिंडे 27 रन बनाकर रनआउट हो गए। डेन पीट (23) को जडेजा ने बोल्ड किया।
स्कोरकार्ड : भारत पहली पारी
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
मयंक अग्रवाल कै. एल्गर बो. रबाडा | 10 | 19 | 2 | 0 |
रोहित शर्मा कै. एंगिडी बो. रबाडा | 212 | 225 | 28 | 6 |
चेतेश्वर पुजारा एलबीडब्ल्यू बो. रबाडा | 0 | 9 | 0 | 0 |
विराट कोहली एलबीडब्ल्यू बो. नोर्त्जे | 12 | 22 | 2 | 0 |
अजिंक्य रहाणे कै. क्लासेन बो. लिंडे | 115 | 192 | 17 | 1 |
रविंद्र जडेजा कै. क्लासेन बो. लिंडे | 51 | 119 | 4 | 0 |
ऋद्धिमान साहा बोल्ड बो. लिंडे | 24 | 42 | 3 | 0 |
आर अश्विन कै. क्लासेन बो. पीट | 14 | 16 | 1 | 0 |
उमेश यादव कै. क्लासेन बो. लिंडे | 31 | 10 | 0 | 5 |
शहबाज नदीम नाबाद | 1 | 5 | 0 | 0 |
मो. शमी नाबाद | 10 | 11 | 0 | 1 |
रन : 497/9 पारी घोषित, ओवर : 116.3, एक्स्ट्रा : 17.
विकेट पतन : 12/1, 16/2, 39/3, 306/4, 370/5, 417/6, 450/7, 464/8, 482/9.
गेंदबाजी : कगिसो रबाडा: 23-7-85-3, लुंगी एंगिडी: 20-5-83-0, एनरिच नोर्त्जे: 24.3-5-79-1, जॉर्ज लिंडे: 31-2-133-4, डेन पीट: 18-3-101-1.
स्कोरकार्ड : दक्षिण अफ्रीका पहली पारी
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
डीन एल्गर कै. साहा बो. शमी | 0 | 2 | 0 | 0 |
क्विंटन डीकॉक कै. साहा बो. यादव | 4 | 6 | 1 | 0 |
जुबैर हम्जा बो. जडेजा | 62 | 79 | 10 | 1 |
फाफ डुप्लेसिस बो. उमेश | 1 | 9 | 0 | 0 |
टेम्बा बवुमा स्टंप साहा बो. नदीम | 32 | 72 | 5 | 0 |
हेनरिच क्लासेन बो. जडेजा | 6 | 10 | 1 | 0 |
जॉर्ज लिंडे कै. रोहित बो. उमेश | 37 | 81 | 3 | 1 |
डेन पीट एलबीडब्ल्यू बो. शमी | 4 | 14 | 0 | 0 |
कगिसो रबाडा रनआउट (उमेश) | 0 | 6 | 0 | 0 |
एनरिच नोर्त्जे एलबीडब्ल्यू बो. नदीम | 4 | 55 | 0 | 0 |
लुंगी एंगिडी नाबाद | 0 | 5 | 0 | 0 |
रन : 162/10, ओवर : 56.2, एक्स्ट्रा : 12.
विकेट पतन : 4/1, 8/2, 16/3, 107/4, 107/5, 119/6, 129/7, 130/8, 162/9, 162/10.
गेंदबाजी : मोहम्मद शमी: 10-4-22-2, उमेश यादव: 9-1-40-3, शहबाज नदीम: 11.2-4-22-2, रविंद्र जडेजा: 14-3-19-2, रविचंद्रन अश्विन: 12-1-48-0.
स्कोरकार्ड: दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
क्विंटन डीकॉक बो. उमेश | 5 | 6 | 1 | 0 |
डीन एल्गर रिटायर्ड हर्ट | 16 | 29 | 3 | 0 |
जुबैर हम्जा बो. शमी | 0 | 6 | 0 | 0 |
फाफ डुप्लेसिस एलबीडब्ल्यू बो. शमी | 4 | 10 | 0 | 0 |
टेम्बा बवुमा कै. साहा बो. शमी | 0 | 3 | 0 | 0 |
हेनरिच क्लासेन एलबीडब्ल्यू बो. उमेश | 5 | 24 | 0 | 0 |
जॉर्ज लिंडे रनआउट (नदीम) | 27 | 55 | 5 | 0 |
डेन पीट बो. जडेजा | 23 | 73 | 2 | 1 |
थिउनिस डी ब्रुईन कै. साहा बो. नदीम | 30 | 49 | 4 | 1 |
कगिसो रबाडा कै. जडेजा बो. अश्विन | 12 | 16 | 3 | 0 |
एनरिच नोर्त्जे नाबाद | 5 | 16 | 1 | 0 |
लुंगी एंगिडी कै. एंड बो. नदीम | 0 | 1 | 0 | 0 |
रन : 133/10, ओवर : 48, एक्स्ट्रा : 6.
विकेट पतन : 5/1, 10/2, 18/3, 22/4, 36/5, 67/6, 98/7, 121/8, 133/9, 133/10.
गेंदबाजी : मोहम्मद शमी: 10-6-10-3, उमेश यादव: 9-1-35-2, रविंद्र जडेजा: 13-5-36-1, शाहबाज नदीम: 6-1-18-2, रविचंद्रन अश्विन: 10-3-28-1.
Comment Now