जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के चित्रकोट विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई है। मतदाता घरों से निकल कर मतदान केंद्र तक पहुंच रहे हैं। दो घंटे में सुबह 10 बजे तक विधानसभा क्षेत्र में 18.30 फीसदी मतदान हो चुका है। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा उत्साह नक्सल प्रभावित क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।
चुनाव अपडेट

मतदान दलों और मतदान से जुड़े अन्य कर्मचारी-अधिकारियों को मतदान केंद्रों में भेजा जा चुका है। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक इस विधानसभा सीट पर मतदान होगा। यहां मतदान केंद्रों की संख्या 229 है। 22 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसके लिए सभी को निर्देशित किया है। चित्रकोट विधानभा के लिए बने मतदान केंद्रों में 16 सुकमा जिले में हैं, जबकि 213 केंद्र बस्तर जिले में हैं।
यह प्रत्याशी हैं मैदान में
| पार्टी | उम्मीदवार |
| भाजपा | लच्छूराम कश्यप |
| कांग्रेस | राजमन वेंजाम |
| जनता कांग्रेस | बोमड़ा मंडावी |
| सीपीआई | हिड़मो राम मंडावी |
| एपीआई | लखेश्वर कवासी |
| निर्दलीय | रीतिका कर्मा |
चित्रकोट विधानसभा सीट से जुड़े आंकड़े
70 अतिसंवदेनशील मतदान केंद्र
चित्रकोट विधानसभा उप चुनाव के लिए बनाए गए 229 मतदान केंद्रों में 70 अतिसंवेदनशील, 93 संवेदनशील, 28 राजनैतिक संवेदनशील और 38 सामान्य हैं। पांच मतदान केंद्रों को पंहुचविहीन और अति संवेदनशील होने के कारण सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। जिन पांच केंद्रों को शिफ्ट किया गया है, उनमें बोदेली को प्राथमिक शाला एरपुंड कक्ष क्रमांक-2, सुलेंगा को प्राथमिक शाला सतसपुर कक्ष क्रमांक-2, कोरंगाली को प्राथमिक शाला बिरगाली कक्ष क्रमांक-2, कुडुमखोदरा को बालक आश्रम भवन बीसपुर कक्ष क्रमांक-2 और कलेपाल को बालक आश्रम भवन बीसपुर कक्ष क्रमांक-3 शामिल हैं।
Comment Now