Sunday, 8th March 2026

मप्र / पंधाना विधायक का छोटा भाई कलियासोत डैम में डूबा, मौत

Sat, Oct 19, 2019 6:27 PM

भोपाल . खंडवा की पंधाना सीट से भाजपा विधायक राम दांगोरे के छोटे भाई की कलियासोत डैम में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार सुबह वे घर से दूध लेने के लिए निकले, तभी से लापता थे। पुलिस मोबाइल की टॉवर लोकेशन के आधार पर कलियासोत डैम तक पहुंची थी। उनकी बाइक, मोबाइल फोन और कपड़े पानी के किनारे पर मिले हैं, इसलिए चूना भट्टी पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। हालांकि, विधायक ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कहा है कि मेरा भाई खुदकुशी नहीं कर सकता। 


मंदाकिनी कॉलोनी, कोलार रोड निवासी 28 वर्षीय चंद्रपाल दांगोरे मंडी बोर्ड में ड्राइवर थे। बड़े भाई राम पंधाना से भाजपा विधायक हैं। टीआई चूना भट्टी सीएस रघुवंशी के मुताबिक गुरुवार सुबह चंद्रपाल दूध लेने जाने का कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो मकान मालिक ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। मामला विधायक के भाई का था, इसलिए पुलिस ने मोबाइल की टावर लोकेशन निकाली। लोकेशन कलियासोत डैम की सीढ़ियों के पास मिली। गुरुवार शाम पुलिस डैम पर पहुंची तो किनारे पर चंद्रपाल की बाइक खड़ी थी। इस पर उनका मोबाइल फोन रखा था और कुछ दूर पर कपड़े रखे थे। देर रात सर्चिंग शुरू हुई, लेकिन अंधेरा होने के कारण शुक्रवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई तो गहरे पानी में उनका शव मिला।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery