Thursday, 22nd May 2025

भाजपा / संगठन चुनाव में उम्र बंधन, वर्तमान अध्यक्ष और आधे से ज्यादा दावेदार बाहर

Thu, Oct 17, 2019 4:51 PM

 

  • मंडल अध्यक्ष के लिए 35 से 40 और नगर अध्यक्ष के लिए 45 से 50 के बीच की उम्र तय
  • फॉर्म नहीं दे रहे, 4 और 5 नवंबर को सीधे भोपाल से घोषित होंगे मंडल अध्यक्ष

 

इंदौर. भाजपा के संगठन चुनाव में भारी उलटफेर हो गए हैं। प्रदेश नेतृत्व द्वारा मंडल अध्यक्ष के लिए 35 से 40 और नगर अध्यक्ष के लिए 45 से 50 के बीच की उम्र तय किए जाने से इंदौर के कई दावेदार दौड़ से बाहर हो गए हैं। खासकर मंडल चुनाव में वर्तमान 18 में से दर्जनभर से ज्यादा अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं। वहीं, ‌‌‌वर्तमान में महामंत्री का दायित्व संभाल रहे अध्यक्ष पद के कई दावेदार भी अब दौड़ से बाहर हैं। ऐसे में कई नए दावेदार सामने आएंगे।


भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिम्मेदारी संभाल रहे कई पदाधिकारियों को इधर, जगह मिल सकती है। वहीं, दूसरी तरफ नगर अध्यक्ष की दौड़ से भी वर्तमान अध्यक्ष गोपी नेमा और अन्य वरिष्ठ नेता बाहर हो गए हैं। अब कमल वाघेला का नाम सबसे ऊपर है। वे संघ खेमे के होने के साथ ही सभी गुटों से तालमेल के कारण दौड़ में सबसे आगे हैं।


वहीं, नानूराम कुमावत, गाेलू शुक्ला और उमेश शर्मा के नाम भी चर्चा में हैं। भाजपा संगठन चुनाव प्रभारी कल्याण देवांग का कहना है कि मंडल और नगर अध्यक्ष को लेकर नया उम्र बंधन और शेड्यूल आया है, उसी के मुताबिक आगे की प्रक्रिया पूरी करवाएंगे। 2150 बूथों पर निर्विरोध चुनाव करवा चुके हैं, इसलिए मंडल चुनाव में तो कोई दिक्कत नहीं आएगी।

भाजपा में संगठन चुनाव का पूरा स्वरूप ही अचानक बदल दिया गया है। पहले तय था कि 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच मंडल अध्यक्ष के दावेदारों को फॉर्म दिए जाएंगे। फिर 31 तक अध्यक्षों का चुनाव होगा। लेकिन अब फॉर्म नहीं दिए जा रहे। सभी 18 मंडलों में एक-एक नाम पर सहमति बनाकर सीधे भोपाल से घोषणा होगी। 4 और 5 नवंबर को यह घोषणा होगी। इसके बाद नगर अध्यक्ष भी सीधे भोपाल से घोषित होगा।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery