नई दिल्ली. भारत ने सैन्य शक्ति बढ़ाते हुए स्वदेशी होवित्जर तोप धनुष को सेना में शामिल किया है। इसके लिए अमेरिका से गाइडेड गोले खरीदे गए हैं। शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इससे 50 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक के लक्ष्यों पर निशाना साधा जा सकता है। यह जीपीएस सिस्टम से लैस है। अत्याधुनिक तकनीक की मदद से यह घनी आबादी में भी दुश्मन पर सटीक निशाना साध सकती है। आर्मी सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका से गाइडेड गोले फास्ट ट्रैक प्रक्रिया के तहत लिए गए हैं।
बुधवार को हुए आर्मी कॉन्फ्रेंस में इसके चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के नए पद को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही शीर्ष अफसरों ने उन सैनिकों के लिए बढ़ाए गए अनुदान राशि के प्रस्तावों पर भी चर्चा की, जिन्हें 10 साल की सेवा से पहले चोटों और दिव्यांगता के कारण बाहर कर दिया गया था। 1965 और 1971 के आपातकाल आयोग के अधिकारियों की पेंशन पर भी चर्चा की गई।
अधिकारियों के डेटा का विवरण अब बेहतर तरीके से रखा जाएगा
अधिकारियों के रिकॉर्ड को बेहतर तरीके से रखने के लिए ऑफिसर्स ऑटोमेटेड इन्फॉर्मेशन सिस्टम (ओएएसआईएस) को भी शुरू किया गया है। ओएएसआईएस को आर्मी इंट्रानेट के जरिए चलाया जाएगा। इसमें प्री-कमीशनिंग से लेकर रिटायरमेंट तक हर अधिकारी के डेटा का विवरण होगा।
Comment Now