उज्जैन/भोपाल. मंगलवार से दिवाली तक 13 दिनों में 10 दिन खरीदी के अच्छे योग हैं। इनमें 21 से 27 अक्टूबर के बीच 7 दिनों में खरीदी के कई विशेष मुहूर्त और शुभ योग आ रहे हैं, जिन्हें ज्योतिष की दृष्टि से शुभफल देने वाला माना गया है। 21 अक्टूबर को सोम पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग है। 22 अक्टूबर को भौम (मंगल) पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दिन भी सर्वार्थ सिद्धि योग है।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा बताते हैं कि दीपावली के पहले पुष्य नक्षत्र में की गई हर तरह की खरीदारी अक्षय फल देती है। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि है, जो लंबे समय तक रहने वाला ग्रह है, इसलिए इस नक्षत्र में की गई खरीदी लंबे समय तक साथ रहती है। ज्योतिषविद् अर्चना सरमंडल के अनुसार, "पुष्य नक्षत्र 21 अक्टूबर सोमवार शाम 5.33 से दूसरे दिन 22 अक्टूबर मंगलवार को शाम 4.40 तक है। इस नक्षत्र में गाड़ी, मकान, दुकान, सोना, बर्तन की खरीदारी शुभ रहेगी।"
पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि, इसमें खरीदी लंबे समय तक साथ देती है
25 अक्टूबर को धनतेरस और सर्वार्थ सिद्धि
तारीख | योग | क्या खरीदें |
15 अक्टूबर | अमृत सिद्धि | नया काम शुरू, निवेश प्लान |
16 अक्टूबर | सर्वार्थ सिद्धि | सभी तरह की खरीदारी |
17 अक्टूबर | करवा चौथ | सुहाग का सामान और आभूषण |
18 अक्टूबर | रोहिणी नक्षत्र | हीरा या हीरे से बने आभूषण |
19 अक्टूबर | रवि योग | इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन। |
20 अक्टूबर | रवि योग,त्रिपुष्करयोग | खाद्य सामग्री, सजावटी सामान। |
21 अक्टूबर | सोम पुष्य-सर्वार्थ सिद्धि | चांदी, बर्तन की खरीदी |
22 अक्टूबर | मंगल पुष्य, सर्वार्थ सिद्धि | जमीन, मकान की खरीदी। |
25 अक्टूबर | धनतेरस- सर्वार्थ सिद्धि | बर्तन, सभी तरह के सामान |
27 अक्टूबर | दीपावली | सोना-चांदी, सिक्के, लक्ष्मी प्रतिमा। |
* (तारीख और योग की जानकारी पंडित अमर डिब्बावाला के अनुसार)
Comment Now