भोपाल . अाखिरकार शुक्रवार काे भाेपाल से मानसून नए रिकाॅर्ड के साथ विदा हाे गया। एेसा पहली बार हुअा, जब सुबह मानसून की विदाई की घाेषणा हुई अाैर शाम काे शहर रिमझिम बारिश से तर हाे गया। माैसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि अगले 48 घंटे के भीतर पूरे प्रदेश से मानसून रवाना हाे जाएगा। इस बार मानसून भाेपाल 15 दिन देरी से 28 जून काे पहुंचा था अाैर 11 दिन देर से विदा हुअा। इसने यहां सामान्य से 83 फीसदी ज्यादा बारिश कराई। माैसम केंद्र ने शुक्रवार सुबह विदार्इ की अाधिकारिक घाेषणा की। माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि मानसून विड्राॅ लाइन डाल्टनगंज, जबलपुर, उज्जैन, अहमदाबाद, नालिया से हाेकर गुजर रही।
सीजन में कब-कितनी बारिश
जून 10.11
जुलाई 64.19
अगस्त 49.32
सितंबर 52.03
अक्टूबर 3.54
बीते 8 साल में मानसून सिर्फ एक बार 2011 में ही 30 सितंबर काे विदा हाे सका था।
वर्ष मानसून के विदाई की तारीख
Comment Now