Thursday, 12th June 2025

रायपुर / रमन बोले- राष्ट्रवाद को लेकर कांग्रेस अपने कर्मों पर मंथन करे

Fri, Oct 11, 2019 7:05 PM

 

  • डा.सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रवाद को कोसने से पहले कांग्रेस के नेता अपने कर्मों पर मंथन करें और फिर राष्ट्रवाद की परिभाषा गढ़ें

 

रायपुर. भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा किसी को राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट नहीं बांटती। अब अगर कांग्रेस की देशभक्ति पर देश संदेह कर रहा है तो कांग्रेस नेताओं को अपने कर्मों पर मंथन करने की आवश्यकता है।

डॉ. सिंह, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान पर हमलावर थे, जिसमें बघेल ने भाजपा के राष्ट्रवाद की आलोचना करते हुए राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट बांटने की बात कही थी। डा.सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रवाद को कोसने से पहले कांग्रेस के नेता अपने कर्मों पर मंथन करें और फिर राष्ट्रवाद की परिभाषा गढ़ें। इसके लिए कांग्रेस को तुष्टिकरण की राजनीति के दायरे से बाहर आना होगा।

श्रीराम को कांग्रेसियों के कण-कण में बताने पर भी डॉ. सिंह ने कहा कि श्रीराम को लेकर कांग्रेस मौकापरस्ती के अपने राजनीतिक चरित्र पर उतर आई है। देश को याद है कि रामसेतु और भगवान राम के अस्तित्व को नकारते हुए कांग्रेस की केन्द्र सरकार ने कोर्ट में हलफनामा पेश किया था।

मुख्यमंत्री से डॉ. सिंह ने पूछा कि वे बताएं कि भगवान राम के मंदिर के खिलाफ जिरह करने वाले वकीलों की राजनीतिक पृष्ठभूमि क्या कांग्रेस की नहीं है? भाजपा के लिए श्रीराम इस राष्ट्र-जीवन के आदर्श और पराक्रमी-पौरुष की पहचान हैं। आजादी की लड़ाई में पूरे देश की भागीदारी रही है। संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार क्रांतिकारी आंदोलनों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery