भोपाल . अौकाफे शाही, मप्र हज कमेटी समेत हज कमेटी अॉफ इंडिया अब फिर विवाद में हैं। मामला मदीना में रुबात नहीं मिलने का है। इसके बदले होटल में हज यात्रियों को ठहराया गया। बदले में 48 हज यात्रियों से अलग-अलग 14900 रुपए अतिरिक्त वसूले गए हैं, जबकि मदीना में भोपाल स्टेट की रुबात में हज यात्रियों के नि:शुल्क ठहरने की व्यवस्था है। हज यात्रा से लौटने के बाद प्रति हज यात्री को उसके द्वारा सेंट्रल हज कमेटी में जमा कराई रकम नहीं मिली तो उन्होंने थाना तलैया में इसकी शिकायत की है।
पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। हज यात्रियों ने इस मामले को राज्य शासन समेत केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, राज्य अल्पसंख्यक अायोग, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अादि के भी संज्ञान में लाने का निर्णय लिया है। कोहेफिजा अाइवरी अपार्टमेंट निवासी मोहम्मद नोमान खान ने 48 हज यात्रियों की अोर से थाना तलैया में शिकायत की हैं। टीअाई मुख्तार कुरैशी ने बताया कि शिकायत को जांच में लिया है।
हमारी कोई गलती नहीं है। हज यात्रियों के हक में हज कमेटी अॉफ इंडिया को पत्र लिखा है। - दाउद खान, कार्यपालन अधिकारी, राज्य हज कमेटी
हज कमेटी अॉफ इंडिया द्वारा अतिरिक्त कोटा जारी करने से समस्या उत्पन्न हुई। हज कमेटी अॉफ इंडिया अौर सउदी एजेंसी में समन्वय की कमी से हज यात्रियों को परेशानी हुई।
अाजम त्रिमिजी, सचिव, अौकाफे शाही
Comment Now