Monday, 26th May 2025

छत्तीसगढ़ / बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, हड़बड़ी में बेटे ने किया टायर और केरोसीन से अंतिम संस्कार

Wed, Oct 9, 2019 7:10 PM

 

  • जांजगीर की घटना, पुलिस को हत्या का शक, सूचना मिलने पर पहुंचे तब तक जल चुका था शव 
  • मृतक के खाते में थे 25 लाख, जमीन का मुआवजा मिलने वाला था एक पावर प्लांट से 

 

जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर इलाके में एक बुजुर्ग की मौत चर्चा में है। यहां 75 साल के गजालाल डडसेना की संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के किसी सदस्य को जानकारी दिए बिना बेटे ने श्मशान घाट में लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस के पहुंचने तक लाश जल चुकी थी और मौके पर कोई नहीं था। पुलिस को हत्या कर शव को जलाने का शक है। लाश के पास से जले हुए टायर के टुकड़े, पेट्रोल और केरोसीन के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं।

बेटे और बहु से पूछताछ

  1.  

    मूलत: निमोही-सिंघीतराई के रहने वाले गजालाल डडसेना की जमीन पर एक पावर प्लांट स्थापित हो रहा है। इसके एवज में मोटी रकम मिलती। गजालाल के इकलौते बेटे रामभगत डडसेना ने बम्हनीडीह की युवती से शादी की थी। वह पिता से अलग रह रहा था। इस बात पर पिता-पुत्र का विवाद भी हो चुका था। अब इस मामले में पुलिस बेटे और मृतक की बहु से लगातार पूछताछ कर रही है।

     

  2.  

    गजालाल की मौत की जानकारी गांव में भी किसी को नहीं हुई। बेटे ने पुलिस को बताया कि वह खरसिया गया हुआ था। पत्नी ने उसे फोन पर जानकारी दी कि पिता जी गिरकर घायल हो गए, अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद हड़बड़ी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसकी जानकारी स्थानीय थाना स्टाफ को भी मिली तो सभी शमशान पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही इस मौत के कारणों का पता चल जाएगा।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery