भोपाल। सरकारी प्राइमरी स्कूलों में रेडियो संवाद (आईआरआई) कार्यक्रम का प्रसारण शुरू हो गया है। रेडियो संवाद कार्यक्रम के प्रसारण के माध्यम से बच्चों को अंग्रेजी बोलना सिखाई जाएगी। वहीं शिक्षक भी अंग्रेजी भाषा का ज्ञान इसी कार्यक्रम से ले सकेंगे। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने गाइडलाइन जारी कर दी है।
सरकारी स्कूलों के बच्चों में हिंदी के साथ ही अंग्रेजी बोलने व लिखने के साथ ही शब्दों को समझने में काफी कठिनाई होती है। अंग्रेजी भाषा के समाधान के लिए शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों में परस्पर रेडियो संवाद कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत प्राइमरी स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर के समय अलग-अलग कक्षाओं में रेडियो संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुनाया जाएगा।
जिससे की बच्चों को अंग्रेजी भाषा सीखने में आसानी हो सकेगी। वहीं शिक्षक भी इससे अपना ज्ञान बढ़ा सकेंगे। प्रसारण कार्यक्रम में खास बात यह है कि रेडियो प्रोग्राम में भी बच्चे ही अंग्रेजी के आशान शब्दों का प्रयोग करेंगे। जिसके माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों को आसानी से अंग्रेजी भाषा का ज्ञान दिलाया जा सके।
पांच दिन अलग-अलग कक्षाओं के लिए होगा कार्यक्रम
Comment Now