Monday, 26th May 2025

छत्तीसगढ़ / दिल्ली, मुंबई और कोलकाता का एयर फेयर 15 हजार तक, अब सिर्फ हैदराबाद ही सस्ता

Mon, Oct 7, 2019 4:53 PM

 

  • बेंगलुरू और इंदौर के लिए भी एक-एक फ्लाइट, तेजी से बढ़ रहे टिकट के दाम

 

रायपुर . राजधानी से फ्लाइट में सबसे अधिक पैसेंजर मुंबई और दिल्ली के रहते हैं। मुंबई के लिए दो सीधी फ्लाइट और एक कनेक्टिंग फ्लाइट है। दिवाली से पहले की टिकट की बुकिंग अभी से शुरु हो गई है। कुछ दिनों में मुंबई की टिकट 15 से 18 हजार रुपए तक होने के आसार हैं। मुंबई के साथ ही दिल्ली, बंगलुरु, कोलकाता की टिकट 20 से 27 अक्टूबर के बीच की अभी से बुक होना शुरु हो गई है। पहले टिकट बुक करने से किराया कम लग रहा है। तत्काल टिकट लेने पर किराया तीन गुना तक महंगा हो सकता है। 


दिल्ली के लिए रायपुर से 6 से अधिक फ्लाइट है। दशहरा और दिवाली के साथ ही करवा चौथ का त्योहार होने के कारण किराया दस हजार के करीब पहुंच रहा है। सबसे अधिक दिक्कत मुंबई जाने वाले पैसेंजरों को हो रही है। इंदौर और बंगलुरू के लिए दिन में केवल एक फ्लाइट है। इसका किराया बढ़ा हुआ है। त्योहार के दौरान इन दोनों शहरों की टिकट दस हजार रुपए के उपर तक जा सकती है। कोलकाता के लिए चार फ्लाइट है। दो छोटे एटीआर विमान है। इसमें सफर करना पैसेंजर पसंद नहीं करते हैं। कोलकाता जाने के लिए बड़े बोइंग विमान की टिकट की मांग ही सबसे अधिक रहती है। यह फ्लाइट सुबह जाती है, इसलिए इसमें सबसे अधिक लोग ट्रेवल करते हैं। बड़े बोइंग विमान का किराया त्योहार के दौरान 8 हजार रुपए तक पहुंचने के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं। 


यहीं कबाड़ होगा बांग्लादेशी विमान? : लगभग दो साल पहले ढाका से मस्कट की ओर जा रहे बंगलादेश एयरलाइंस के विमान ने रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की थी। तकनीकी खराबी की वजह से विमान को रायपुर में पायलट ने उतारा था। तब से लेकर अब तक विमान रायपुर एयरपोर्ट में ही खड़ा है। विमान को रायपुर एयरपोर्ट से वापस बंगलादेश ले जाने के लिए अनेक चिट्ठी पत्री व ईमेल हुए हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर राकेश आर सहाय ने बताया कि हर महीने बंगलादेश के विदेश मंत्रालय को ईमेल भेजा जाता है। लेकिन अब बंगलादेश की सरकार और कंपनी ने ईमेल का जवाब देना भी बंद कर दिया है। इससे ऐसा लगता है कि बंगलादेश एयरलाइंस अपना विमान वापस नहीं ले जाना चाहता है। इस कारण इसकी नीलामी का प्रोसेस जल्द शुरु किया जा सकता है।

शहर    किराया अभी    24 अक्टूबर के बाद
मुंबई     6500-7000        14000 से 18000
दिल्ली     5500- 6500       9000 से 12000
इंदौर     6000-7000        10000 से 12000 
बेंगलुरु     6500-7500        10000 से 12000 
कोलकाता    5000-6500        8000 से 10000
(जैसा टूर एंड ट्रैवल्स वालों ने बताया)

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery