खेल डेस्क. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम क्रीज पर हैं। थिउनिस डी ब्रुईन 10 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हुए। मोहम्मद शमी ने टेम्बा बवुमा को खाता खोले बगैर ही पवेलियन भेज दिया। फाफ डुप्लेसिस 13 रन बनाकर शमी की गेंद पर ही बोल्ड कर दिया। डीन एल्गर चौथे दिन 2 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए थे।
अश्विन ने डी ब्रुईन को आउट कर टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे किए। उन्होंने 66 मैच में इस आंकड़े को छू लिया। वे सबसे कम टेस्ट में 350 विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए। इससे पहले श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुरलीधरन ने भी इतने ही टेस्ट में 350 विकेट पूरे किए थे।
भारत ने 394 रन की बढ़त ली थी
इससे पहले भारत ने पहली पारी में 7 विकेट पर 502 और दूसरी पारी 4 विकेट पर 323 रन बनाकर घोषित की थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 431 रन बनाए थे। इस तरह दक्षिण अफ्रीकी टीम को 395 रन का लक्ष्य मिला।
रोहित ने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया
भारत के लिए रोहित शर्मा ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाया। वे 127 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पहली पारी में 176 रन बनाए थे। रोहित ने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया। चेतेश्वर पुजारा 81 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वर्नोन फिलैंडर ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। रोहित ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 169 रन की साझेदारी की। पुजारा ने 21वां अर्धशतक लगाया। मयंक अग्रवाल 7 रन ही बना सके। उन्हें केशव महाराज ने डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। विराट कोहली 31 और अजिंक्य रहाणे 27 रन बनाकर नाबाद रहे। रविंद्र जडेजा ने 40 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने दो विकेट लिए।
Comment Now